VIDEO: पुलिस हुई बेलगाम! कार ड्राइवर के साथ की बाल पकड़कर मारपीट, गाड़ी के कैमरे में रिकॉर्ड हुई करतूत, आगरा का वीडियो आया सामने
आगरा में पुलिस की गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया है. जहांपर कार में घुसकर ड्राइवर के साथ बाल पकड़कर पुलिसकर्मी ने मारपीट की.
आगरा, उत्तर प्रदेश: आगरा (Agra) में पुलिस (Police) की गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया है. जहांपर कार में घुसकर ड्राइवर के साथ बाल पकड़कर पुलिसकर्मी ने मारपीट की. ये मारपीट की पूरी घटना ऑनबोर्ड कैमरे में कैद हो गई है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है. बताया जा रहा है की इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है.
इस घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर @newswithaftab14 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Bhopal: इंजीनियरिंग छात्र के साथ पुलिस कर्मियों ने की बेरहमी से मारपीट, घायल युवक की हुई मौत, भोपाल से बर्बरता का VIDEO आया सामने
ड्राइवर के साथ पुलिस ने की मारपीट
📰 #Agra | Police’s “New Way” of Checking Goes Viral — Officer Seen Slapping Car Driver Repeatedly 😡
A shocking video from Agra is going viral on social media — showing a policeman raining slaps on a car driver during a#Agra #UttarPradesh #PoliceBrutality #LawAndOrder pic.twitter.com/tdG6X2nIXp
— Trending Topics with Faiz (@newswithaftab14) October 19, 2025
क्या है पूरा मामला?
ये आगरा के खंदारी इलाकें की बताई जा रही है.पीड़ित ड्राइवर (Driver) राजन, कारोबारी ब्रजेश तिवारी के यहां काम करता है.मंगलवार को राजन की गाड़ी को खंदारी चौकी इंचार्ज सुमित मलिक ने बापू नगर के पास जांच के दौरान रोका. उन्होंने कथित तौर पर गाड़ी के टिंटेड शीशों पर आपत्ति जताई और कार्रवाई की धमकी दी.स्थिति बिगड़ती देख ड्राइवर ने अपने मालिक को फोन कर दिया और गाड़ी के अंदर ही बैठा रहा. इससे नाराज होकर मलिक ने उसे गाड़ी से बाहर खींचकर पीटा.ब्रजेश तिवारी ने घटना की शिकायत हरिपर्वत थाने के इंस्पेक्टर नीरज कुमार शर्मा से की, जिन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया.लेकिन गुरुवार शाम को फिर वही घटना दोहराई गई.राजन जब एक और गाड़ी लेकर उसी रास्ते से गुजर रहा था, तो सुमित मलिक ने उसे दोबारा रोक लिया.
ड्राइवर ने जब बार-बार की जा रही जांच पर सवाल उठाया, तो मलिक ने गालियां दीं और कहा ,'शिकायत करते हो, अब दिखाता हूं.राजन ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड करना शुरू किया, लेकिन मलिक ने थप्पड़ मारकर वीडियो डिलीट करा दिया.कुछ देर बाद जब मालिक ब्रजेश तिवारी मौके पर पहुंचे, तो चौकी प्रभारी ने उल्टा ड्राइवर पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया.
पुलिस ने की कार्रवाई
इसके बाद ब्रजेश तिवारी ने गाड़ी के डैशकैम (Dash Cam) की रिकॉर्डिंग चेक की, जिसमें साफ दिखा कि एक कांस्टेबल कार के अंदर घुसकर ड्राइवर से मारपीट कर रहा है.वीडियो सामने आने के बाद आगरा पुलिस ने बयान जारी किया.'संबंधित पुलिसकर्मी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है, और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2025 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

