देश

Sanjay Nishad on PM Modi: निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने पीएम मोदी को बताया अपना गुरु, UP की सभी 80 सीटों पर जीतने की जताई उम्मीद- VIDEO

देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सरगर्मी बढ़ गई है. बीजेपी के साथ ही उसके सहयोगी दलों का कहना है कि देश में एक बार फिर से पीएम मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे. एनडीए की जीत को लेकर निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद का बयान आया है

Sanjay Nishad on  PM Modi: निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने पीएम मोदी को बताया अपना गुरु, UP की सभी 80 सीटों पर जीतने की जताई उम्मीद- VIDEO
PM Modi | Credit- ANI

Sanjay Nishad on PM Modi: देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सरगर्मी बढ़ गई है. बीजेपी के साथ ही उसके सहयोगी दलों का कहना है कि देश में एक बार फिर से पीएम मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे. क्योंकि लोकसभा के इस चुनाव में एनडीए की जीत होने वाली है. एनडीए की जीत को लेकर निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद का बयान आया है. निषाद पार्टी के प्रमुख ने कहा कि बीजेपी हमारे बड़े भाई की तरह है और पीएम मोदी हमारे गुरु की तरह हैं, हम एक परिवार हैं. हम, परिवार के सदस्य इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि आगामी चुनाव कैसे जीता जाए. वहीं आगे निषाद पार्टी के प्रमुख ने कहा कि हम पीएम मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का वादा किया है, '400 पार एनडीए सरकार' और इसके लिए हमें उत्तर प्रदेश में 80 में से 80 सीटें जीतने की उम्मीद है.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2024 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).