देश

उत्तर प्रदेश में 4 CAA विरोधी प्रदर्शनकारियों पर NCA के तहत मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन के संबंध में गिरफ्तार किए गए चार लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया है. वर्तमान में जेल में बंद चारों आरोपियों की पहचान इमरान, अनवर, साबिर और फहीमुद्दीन के रूप में की गई है. इसमें कम से कम पांच लोग घायल हो गए थे.

उत्तर प्रदेश में 4 CAA विरोधी प्रदर्शनकारियों पर NCA के तहत मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश पुलिस (Photo Credits: PTI)

अलीगढ़, 07 जून: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन के संबंध में गिरफ्तार किए गए चार लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (National Security Law) लगाया गया है. फरवरी में गिरफ्तार किया गए इन लोगों पर शनिवार को एनएसए लगाया गया. एनएसए के तहत, एक व्यक्ति को बिना किसी आरोप के 12 महीने तक हिरासत में रखा जा सकता है.

अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज जी. ने कहा कि एनएसए के अनुसार, चारों को जेल में भेज दिया गया. वर्तमान में जेल में बंद चारों आरोपियों की पहचान इमरान, अनवर, साबिर और फहीमुद्दीन के रूप में की गई है. उनकी जमानत याचिका सत्र अदालत के समक्ष लंबित है. मामले में गिरफ्तार कुछ अन्य लोगों को हाल ही में जमानत दे दी गई थी.

यह भी पढ़ें: Monsoon 2020: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और बिजनौर के आसपास के इलाकों में अगले 3 घंटे में तूफान-बारिश की चेतावनी

एसएसपी ने कहा, "इनपुट हैं कि अगर यह चार व्यक्ति जमानत पर बाहर आते हैं, तो वे शांति के लिए खतरा पैदा करेंगे इसलिए जिला प्रशासन ने एनएसए के तहत चारों को बुक करने का निर्णय लिया है." इन चारों को 23 फरवरी को हुई हिंसा में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया है. गौरतलब है कि पुराने शहर इलाके में पुलिस और सीएए का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुई थीं. इसमें कम से कम पांच लोग घायल हो गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2020 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).