मुंबई के उपनगरीय इलाकों में गैस लीक से हड़कंप, अलर्ट पर BMC और फायर ब्रिगेड

मुंबई में गुरुवार देर रात पूर्वी इलाके के उपनगरीय क्षेत्रों में गैस लीक होने की शिकायतें मिली. गैस रिसाव की खबर आने के बाद फायर ब्रिगेड और बीएमसी ऐक्शन में है.

बीएमसी बिल्डिंग (Photo Credtis Twitter)

मुंबई में गुरुवार देर रात पूर्वी इलाके के उपनगरीय क्षेत्रों में गैस लीक होने की शिकायतें मिली. गैस रिसाव की खबर आने के बाद फायर ब्रिगेड और बीएमसी ऐक्शन में है. पहले राष्ट्रीय रासयनिक उर्वरक के चेंबूर संयंत्र में गैस रिसाव की सूचना मिली, लेकिन कुछ देर बाद एमजीएल की ओर से सफाई आ गई. एमजीएल मे कहा कि अभी तक की जांच में किसी पाइपलाइन से गैस रिसाव की पुष्टि नहीं हुई है. मुंबई में गुरुवार को रात में बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) को गैस की बदबू से जुड़ी कई शिकायतें मिलीं. इन सूचनाओं पर महानगर पालिका से जुड़ी सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया.

मुंबई के पवई, साकीनाका, चेम्बर, मानखुर्द, कांदिवली, विलेपार्ले और घाटकोपर में रहने वाले लोगों ने दमकल विभाग को गैस लीकेज के बारे में जानकारी दे दी है. साथ ही लोगों ने महानगर गैस लिमिटेड की हेल्प लाईन को भी अपनी शिकायतें भेज दी हैं. इसके मद्देनजर मुंबई महानगर पालिका से जुड़ी सभी एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है. उन इलाकों में जहां से गैस की बदबू आने की शिकायतें मिली हैं, फायर ब्रिगेड ने अपने 9 फायर इंजन भेजे हैं. गैस लीक होने के सोर्स का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- मुंबई: केबीसी में लॉटरी जीतने की आई फर्जी कॉल, 15 वर्षीय लड़के के साथ 3 लाख की धोखाधड़ी.

 फायर ब्रिगेड ने भेजे 9 फायर इंजन-

कई इलाकों से गैस लीक की खबर-

महानगर गैस लिमिटेड की ओर से जारी बयान में एमजीएल गैस पाइपलाइनों से अभी तक तक कहीं किसी प्रकार के रिसाव की कोई संकेत नहीं मिले है. गैस रिसाव की खबर के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. मुंबई के सायन, मलाड, अंधेरी और अन्य कई स्थानों से भी गैस लीक होने की खबर सामने आ रही है. लोगों ने सबसे ज्यादा शिकायतें पवई की एक सोसायटी से की हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, May 13, 2026: आयात शुल्क बढ़ने से आसमान पर पहुंचे सोने के दाम, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर का ताजा भाव