Mumbai: लापरवाही के आरोप में नायर हॉस्पिटल के 2 डॉक्टर और नर्स सस्पेंड, इलाज में देरी से 4 महीने के बच्चे की गई थी जान
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

मुंबई के वर्ली इलाके में मंगलवार सुबह एक चॉल में सिलेंडर फटने के बाद लगी आग में चार महीने के बच्चे समेत एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए थे. सभी घायलों को नायर हॉस्पिटल ले जाया गया था. आरोप है कि नवजात और उसके पिता की स्थिती गंभीर थी, लेकिन फिर भी समय पर इलाज शुरू नहीं किया गया. बाद में मासूम की मौत हो गई. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना वर्ली इलाके में गणपतराव जाधव मार्ग पर स्थित एक बीडीडी चॉल में हुई थी.

इस बीच, नायर अस्पताल के डीन डॉ रमेश भारमल ने एक वीडियो क्लिप सामने आने के बाद विभागीय जांच का आदेश दिया था. वीडियो में दिख रहा है कि अस्पताल लाए जाने के बाद पीड़ितों को तुरंत भर्ती नहीं किया गया था.