MP Shocker: बिना हेलमेट नहीं दी पेट्रोल तो पंप मालिक को मार दी गोली, मध्य प्रदेश के भिंड में बड़ी घटना
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पेट्रोल पंप पर फायरिंग की घटना सामने आई है. अपराधियों ने पेट्रोल पंप मालिक को कथित तौर पर इसलिए गोली मार दी कि उसने हेलमेट न होने पर फ्यूल देने से मना कर दिया था. इस गोलीकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
भिंड, 30 अगस्त : मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पेट्रोल पंप पर फायरिंग की घटना सामने आई है. अपराधियों ने पेट्रोल पंप मालिक को कथित तौर पर इसलिए गोली मार दी कि उसने हेलमेट न होने पर फ्यूल देने से मना कर दिया था. इस गोलीकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
फिलहाल, घटना के बाद बरोही थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जानकारी सामने आई कि बरोही थाना क्षेत्र में स्थित सावित्री लोधी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल न देने को लेकर विवाद हुआ था. असल में भिंड जिले के कलेक्टर की ओर से यह आदेश था कि वाहन चालक के पास हेलमेट न होने पर पेट्रोल न दिया जाए. इसी कारण से बिना हेलमेट पहने पेट्रोल देने से पंप कर्मचारियों ने मना कर दिया. हालांकि, बाइक सवार कुछ युवक इसको लेकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों से भिड़ गए. बताया जा रहा है कि विवाद के बाद युवक पेट्रोल पंप से चले गए, लेकिन आधे घंटे बाद वे हथियारों से लैस होकर वापस लौटे और पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. यह भी पढ़ें : Prayagraj: गजब है! प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी युवती, हाईटेंशन टावर पर चढ़कर किया कई देर तक ड्रामा, प्रयागराज का VIDEO आया सामने
इसी बीच, पेट्रोल पंप संचालक तेज नारायण सिंह को दाहिने हाथ में गोली लग गई. घायल अवस्था में तेज नारायण को अस्पताल ले जाया गया. बरोही थाना के एएसआई बाबू सिंह जादौन ने कहा कि पेट्रोल पंप पर फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पेट्रोल पंप के मालिक को गोली लगी है, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने बताया कि तीन अज्ञात लोगों ने पेट्रोल पंप पर फायरिंग की थी. अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है. सीसीटीवी खंगाला जा रहा है. मामले की छानबीन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें जुटी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2025 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

