News

Dewas: 'चाचा विधायक है हमारे.. बीजेपी नेता के भतीजे ने टोल प्लाजा पर जमकर मचाया हंगामा, मध्य प्रदेश के देवास का वीडियो आया सामने; VIDEO

मध्य प्रदेश के देवास के एक टोल प्लाजा का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें बीजेपी विधायक के भतीजे ने जमकर हंगामा किया.

Dewas: 'चाचा विधायक है हमारे.. बीजेपी नेता के भतीजे ने टोल प्लाजा पर जमकर मचाया हंगामा, मध्य प्रदेश के देवास का वीडियो आया सामने; VIDEO
Credit-(X,@hbtv_in)

देवास, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के देवास के एक टोल प्लाजा का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें बीजेपी विधायक के भतीजे ने जमकर हंगामा किया.जानकारी के मुताबिक, हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक मनोज चौधरी के भतीजे पर निखिल चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने टोल शुल्क देने से इनकार कर दिया. जब टोल कर्मियों ने नियम के तहत भुगतान करने को कहा, तो मामला गरमा गया. इसके बाद युवक ने जमकर टोल प्लाजा पर हंगामा किया और बैरिकेड भी उठाकर सड़क पर फेंक दिए. इसके बाद ही कई देर तक हाथ में डंडा लेकर घूमता रहा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.

बताया जा रहा है की इस मामले में पुलिस ने विधायक के भतीजे पर मामला दर्ज किया है. ये भी पढ़े:VIDEO: आगरा टोल प्लाजा पर हंगामा! पैसे मांगने पर कार चालक ने तोड़ा बैरियर, टोलकर्मी को बोनट पर लटकाकर भागा

विधायक के भतीजे ने टोल प्लाजा पर किया हंगामा

डंडा लेकर दी धमकी

मौजूद लोगों के मुताबिक़ विधायक का भतीजा गाड़ी से उतरकर हाथ में डंडा ले आया और टोल कर्मचारियों को डराने-धमकाने लगा. इस दौरान उनके व्यवहार में आक्रामकता और अभद्र भाषा का इस्तेमाल देखने को मिला.

वीडियो बना सुर्खियों का कारण

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें कथित तौर पर विधायक का भतीजा टोल कर्मियों के साथ उलझते और धमकाते हुए नजर आ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद यह मामला लोगों और मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @hbtv_in नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2025 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).