Bus Accident in Meghalaya: मेघालय में नदी में गिरी बस, अब तक 4 यात्रियों के मारे जाने की खबर
मेघालय में एक बस नदी में गिर गई जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई. ये बस स्टेट ट्रांसपोर्ट की थी, जिसमें 21 यात्री सवार थे. बस तुरा से शिलांग जा रही थी. यात्रियों को बचाने के लिए अभियान जारी है.
मेघालय (Meghalaya) में एक बस नदी में गिर गई जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई. ये बस स्टेट ट्रांसपोर्ट की थी, जिसमें 21 यात्री सवार थे. बस तुरा से शिलांग जा रही थी. यात्रियों को बचाने के लिए अभियान जारी है. न्यूज एजेंसी ANI ने ईस्ट गारो हिल्स पुलिस के हवाले से बताया, तुरा से शिलांग जा रही एक बस के नोंगचरम में रिंगडी नदी में गिरने से चार यात्रियों की मौत हो गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अन्य यात्रियों के लिए बचाव अभियान जारी है. Meghalaya: अपहृत बच्चियों को असम से बचाया गया. Meghalaya: अपहृत बच्चियों को असम से बचाया गया.
यह हादसा देर रात करीब 12 बजे हुआ. पीड़ितों की मदद के लिए बचाव दल और आपातकालीन सेवाएं दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. मिली जानकारी के अनुसार चार शवों को नदी से निकाल लिया गया है. अनुमान है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.
मेघालय में नदी में गिरी बस
Meghalaya | Four passengers died after a bus travelling from Tura to Shillong fell into Ringdi river at Nongchram at 12 am. Injured have been hospitalised. Rescue operation for other passengers is underway: East Garo Hills Police pic.twitter.com/JvmD1dl6w6
— ANI (@ANI) September 30, 2021
मिली जानकारी के अनुसार सोलह यात्रियों को बचा लिया गया है और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. दुर्घटना नोंगश्रम पुल पर हुई जो पूर्वी गारो हिल्स और पश्चिमी खासी हिल्स जिले के बीच की सीमा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2021 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

