News

Meerut Encounter: मेरठ में बलात्कार और हत्या का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. पुलिस के अनुसार इस आपराधि पर लूट और हत्या के प्रयास जैसे करीब 8 मामलें दर्ज थे. इसे वांटेड घोषित किया गया था. सरूरपुर थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान इसे ढेर कर दिया गया. मारे गए आरोपी की पहचान शहज़ाद उर्फ़ निक्की के रूप में हुई है...

Meerut Encounter: मेरठ में बलात्कार और हत्या का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, देखें वीडियो
मुठभेड़ में कुख्यात मुजरिम ढेर (Photo: X|@Nishantjournali)

मेरठ, 13 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)  के मेरठ (Meerut) जिले में एक कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. पुलिस के अनुसार इस आपराधि पर लूट और हत्या के प्रयास जैसे करीब 8 मामलें दर्ज थे. इसे वांटेड घोषित किया गया था. सरूरपुर थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ (Encounter) के दौरान इसे ढेर कर दिया गया. मारे गए आरोपी की पहचान शहज़ाद उर्फ़ निक्की के रूप में हुई है. मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने एएनआई (ANI) को बताया, “सरूरपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई. शहजाद पहले भी नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के मामले में 5 साल जेल में सजा काट चुका था. यह भी पढ़ें: Ajmer: महिला डॉक्टर की शर्मनाक हरकत! बुजुर्ग मरीज को जड़े थप्पड़, अजमेर के सरकारी हॉस्पिटल का VIDEO आया सामने

एसएसपी के अनुसार, जेल से छूटने के बाद शहज़ाद ने फिर एक 7 साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया था, जिसमें पीड़िता को गंभीर चोटें आईं. उस पर ₹25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस का कहना है कि इलाके में गश्त के दौरान शहज़ाद के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मुठभेड़ हुई और उसे गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई.

कुख्यात आपराधि की पुलिस एनकाउंटर में मौत

गोली लगने के बाद आरोपी को पास चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहां उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी. बाद में उसकी मौत हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2025 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).