Kasganj Accident: कांवड़ियों की मैक्स पिकअप गाड़ी पलटी, एक कांवड़िये की दबकर हुई मौत, दो घायल, उत्तरप्रदेश के कासगंज की घटना-Video
Credit - ( Twitter -X )

Kasganj Accident : उत्तरप्रदेश के कासगंज में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें कांवड़ियों की एक तेज रफ़्तार मैक्स पिकअप गाड़ी पलट गई. जिसके कारण एक कांवड़िये की गाड़ी के नीचे दबकर मौत हो गई तो वही 2 कांवड़िए घायल हो गए है. जानकारी के मुताबिक़ कासगंज की ओर से कछला गंगा कांवड़ भरने जा रहे कांवड़ियों की गाड़ी पलट गईं. इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कर्मियों की मदद से सभी को एम्बुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल में एडमिट कराया है. मृतक का नाम हेमंत बताया जा रहा है. ये भी पढ़े :Agra Lucknow Expressway Accident: इटावा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, कार और बस की टक्कर में सात की मौत

देखें वीडियो :