VIDEO: भारत-पाक तनाव के बीच चंडीगढ़ में देशभक्ति का जोश, मदद को उमड़ा हुजूम, वॉलंटियर्स की लगी लंबी लाइनें
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच चंडीगढ़ में लोगों ने वॉलंटियर बनने के लिए भारी संख्या में रजिस्ट्रेशन किया. स्थानीय घोषणाओं के बाद मदद के लिए उमड़ी भीड़ ने देशभक्ति का शानदार उदाहरण पेश किया. भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के बीच जनता भी हर स्तर पर सहयोग को तैयार दिख रही है.
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने पूरे देश को चिंतित कर दिया है. बॉर्डर पर हालात गंभीर हैं और पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइल हमले करने की कोशिशें की गई हैं. जम्मू, श्रीनगर, पठानकोट और पोखरण जैसे इलाकों में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इन साजिशों को नाकाम कर दिया और समय पर कार्रवाई करते हुए हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया.
ऐसे हालात में जब देश की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं, तब चंडीगढ़ के लोगों ने एकजुटता की मिसाल पेश की है. शहर में जैसे ही स्थानीय प्रशासन ने वॉलंटियर बनने की घोषणा की, वैसे ही बड़ी संख्या में लोग मदद के लिए आगे आ गए. चंडीगढ़ के कई हिस्सों में वॉलंटियर रजिस्ट्रेशन केंद्रों पर भारी भीड़ देखी गई. युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं तक ने देश सेवा के लिए आगे बढ़ने की इच्छा जताई.
#WATCH | Huge lines seen in Chandigarh when local announcements were made for volunteers to aid in the assistance. pic.twitter.com/Q7YXWRg50J
— ANI (@ANI) May 10, 2025
Huge crowd of volunteers gathered for civil defence training at tagore theatre; chaos created. Volunteers chanting slogans ‘bharat mata ki jai’ pic.twitter.com/LzcFhswXmu
— Naina Mishra (@Nainamishr94) May 10, 2025
Enrolment of civil defence volunteers. pic.twitter.com/D7UVknQQkG
— Sameer Sandhu (@djsameer) May 10, 2025
इन वॉलंटियर्स को बॉर्डर इलाकों में राहत कार्य, मेडिकल सहायता, और जरूरतमंदों की मदद के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है. यह नजारा बताता है कि जब देश पर संकट आता है, तो आम लोग भी सेना और सरकार के साथ खड़े हो जाते हैं. चंडीगढ़ में लोगों का यह जोश और जज़्बा पूरे देश के लिए एक प्रेरणा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

