Rajnath Singh Security Meeting: फिर घुटने टेकेगा पाकिस्तान ! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं रणनीतिक बैठक, CDS अनिल चौहान समेत तीनों सेनाओं के प्रमुख मीटिंग में मौजूद (Watch Video)
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है. इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ एक अहम बैठक कर रहे हैं.
India Pakistan Tensions: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है. इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ एक अहम बैठक कर रहे हैं. यह बैठक पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच हो रहा, जिनका भारत ने सख्त जवाब दिया है. सूत्रों के मुताबिक, यह उच्च स्तरीय बैठक 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद बने हालातों की समीक्षा के लिए बुलाई गई है. भारत ने हाल ही में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में नौ ठिकानों पर सटीक हमले किए थे.
इन हमलों में करीब 70 आतंकवादियों के मारे जाने और 60 से ज्यादा के घायल होने की खबर है. यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी.
ये भी पढें: भारत के जवाबी हमले के बाद कर्ज के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, सहयोगी देशों से मांगी मदद
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बड़ी बैठक
Delhi: Union Defence Minister Rajnath Singh leaves his residence for a meeting with the chiefs of the three armed forces pic.twitter.com/AcDbutkCXR
— IANS (@ians_india) May 9, 2025
रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा पाकिस्तान
गुरुवार देर रात पाकिस्तान ने एक बार फिर हमला किया. राजस्थान, गुजरात, पंजाब, जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य ठिकानों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया. हालांकि, भारतीय सेना ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए इन सभी हमलों को विफल कर दिया. सेना के सूत्रों ने बताया कि भारतीय कार्रवाई में एलओसी पर स्थित कई पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को तबाह कर दिया गया.
इस दौरान एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों का इस्तेमाल भी किया गया. सेना ने यह भी बताया कि ड्रोन हमलों को विफल किया गया और संघर्षविराम उल्लंघनों का भी कड़ा जवाब दिया गया.
जम्मू-कश्मीर में 16 नागरिकों की मौत
हमलों के दौरान श्रीनगर, जम्मू और पंजाब-राजस्थान के कई हिस्सों में ब्लैकआउट भी देखने को मिला. भारतीय सेना ने बयान जारी कर कहा, “पाकिस्तान की सेना ने 8 और 9 मई की रात ड्रोन और गोला-बारूद से हमला किया और जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया. इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया है.” भारत सरकार ने पहलगाम हमले के बाद सिंधु जल संधि को भी सस्पेंड कर दिया है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है.
पाकिस्तान की ओर से हो रही जवाबी गोलीबारी में जम्मू-कश्मीर में अब तक 16 नागरिकों की मौत हो चुकी है. भारतीय सेना ने साफ किया है कि देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए हर खतरे का निर्णायक जवाब दिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

