देश

भारत ने दागीं 6 बैलिस्टिक मिसाइलें? 4 पाकिस्तानी एयरबेस धमाके में तबाह! एयरस्पेस बंद

पाकिस्तान ने भारत पर छह बैलिस्टिक मिसाइलें दागने का आरोप लगाया और एयरस्पेस बंद कर दिया. भारत सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

भारत ने दागीं 6 बैलिस्टिक मिसाइलें? 4 पाकिस्तानी एयरबेस धमाके में तबाह! एयरस्पेस बंद

Pakistan Airbase Attack: भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच गया है. शुक्रवार देर शाम से पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन हमलों की कोशिश की गई, जिनमें भारत के 26 शहरों के आबादी वाले इलाकों को निशाना बनाया गया. हालांकि, भारतीय रक्षा प्रणाली ने इन सभी हमलों को विफल कर दिया है.

पाकिस्तान का गंभीर आरोप: भारत ने दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने दावा किया है कि भारत ने जालंधर के आदमपुर एयरबेस से छह बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत का यह कदम बेहद गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक है. जनरल अहमद का कहना है कि अगर भारत की यह आक्रामक नीति जारी रही तो क्षेत्र में हालात और अधिक तनावपूर्ण हो सकते हैं.

पाकिस्तान ने एयरस्पेस बंद किया, नोटम जारी 

भारत के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए पाकिस्तान ने अपने वायु क्षेत्र को पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया है. सभी उड़ानों पर दोपहर 12 बजे तक रोक लगा दी गई है. यह निर्णय रावलपिंडी और रफीकी एयरबेस पर हुए जोरदार धमाकों के बाद लिया गया.

पाकिस्तानी एयरबेस पर धमाके से मची दहशत 

पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारत ने रावलपिंडी, इस्लामाबाद और लाहौर के 4 प्रमुख एयरबेस को निशाना बनाया है. रावलपिंडी में स्थित नूर खान एयरबेस, पंजाब के झंग जिले में रफीकी एयरबेस और चकवाल के पास मुरीद बेस के नजदीक जोरदार धमाकों की खबर है. इन धमाकों की आवाज़ दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे लोगों में भारी दहशत फैल गई और वे घरों से बाहर निकल आए.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 05:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).