मन की बात: पीएम मोदी ने कहा भारत में दो मोहन, एक सुदर्शन चक्रधारी तो दूसरे चरखाधारी, देश को फिर दिया 'स्वच्छता ही सेवा' का नारा
पीएम ने कहा देश इन दिनों एक तरफ बारिश का आनंद ले रहा है तो दूसरी तरफ देश के हर कोने में किसी न किसी प्रकार से, उत्सव और मेलों की धूम है. दीवाली तक सब कुछ यही चलेगा. पीएम मोदी ने कहा, पिछले कुछ सालों में हम 2 अक्टूबर से पहले लगभग 2 सप्ताह तक देशभर में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान चलाते हैं. इस बार ये 11 सितंबर से शुरू होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. पीम मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में तीसरी बात मन की बात की. पीएम मोदी ने आज के कार्यक्रम में भगवान श्री कृष्ण और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया. उन्होंने कहा कि देश ही नहीं विदेशों में भी जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया. भारत से दो मोहन का नाता रहा है- एक सुदर्शन चक्रधारी (भगवान श्रीकृष्ण), तो दूसरे चरखाधारी (महात्मा गांधी). पीएम ने कहा देश इन दिनों एक तरफ बारिश का आनंद ले रहा है तो दूसरी तरफ देश के हर कोने में किसी न किसी प्रकार से, उत्सव और मेलों की धूम है. दीवाली तक सब कुछ यही चलेगा.
पीएम ने कहा कि पिछले दिनों हम लोगों ने कई उत्सव मनाए. कल, श्री कृष्ण जन्म-महोत्सव मनाया गया. मित्रता कैसी हो, तो सुदामा वाली घटना कौन भूल सकता है और युद्ध भूमि में इतनी सारी महानताओं के बावजूद भी सारथी का भार स्वीकारना. पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस साल एक और बड़े त्योहार की तैयारियों में जुटा है, और वह है महात्मा गांधी की 150वीं जयंती.
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी का पेरिस में कम्युनिटी प्रोग्राम में हुआ शानदार स्वागत, लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, देखें Video.
पीएम ने कहा, सत्य के साथ गांधीजी का जितना अटूट नाता रहा है. सेवा के साथ भी गांधी का उतना ही अनन्य अटूट नाता रहा है. उन्होंने ना केवल सेवा पर बल दिया बल्कि उसके साथ जुड़े आत्म-सुख पर भी जोर दिया. पीएम मोदी ने कहा, पिछले कुछ सालों में हम 2 अक्टूबर से पहले लगभग 2 सप्ताह तक देशभर में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान चलाते हैं. इस बार ये 11 सितंबर से शुरू होगा.
पीएम मोदी ने कहा, इस बार 2 अक्टूबर को जब बापू की 150वीं जयंती मनाएंगे तो इस अवसर पर हम उन्हें न केवल खुले में शौच से मुक्त भारत समर्पित करेंगे बल्कि उस दिन पूरे देश में प्लास्टिक के खिलाफ एक नए जन-आंदोलन की नींव रखेंगे. पीएम ने कहा, कई व्यापारी भाइयों-बहनों ने दुकान में एक तख्ती लगा दी है, जिस पर लिखा है कि ग्राहक अपना थैला साथ ले करके ही आएं. इससे पैसा भी बचेगा और पर्यावरण की रक्षा में वे अपना योगदान भी दे पाएंगे. मोदी ने कहा, आज जागरूकता के आभाव में कुपोषण से गरीब व संपन्न दोनों ही तरह के परिवार प्रभावित हैं. पूरे देश में सितंबर महीना 'पोषण अभियान' के रूप में मनाया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2019 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

