देश

Karnataka Horror: शादीशुदा महिला से अफेयर पड़ा महंगा, परिजनों ने 27 वर्षीय युवक को खंभे से बांधकर पीटा; हुई मौत

कर्नाटक के बीदर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के एक 27 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

Karnataka Horror: शादीशुदा महिला से अफेयर पड़ा महंगा, परिजनों ने 27 वर्षीय युवक को खंभे से बांधकर पीटा; हुई मौत
Bidar Murder Case

Karnataka Murder Case: कर्नाटक के बीदर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना (Bidar Murder Case) सामने आई है. यहां महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के एक 27 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या (Nanded Youth Murder) कर दी गई. खबरों के मुताबिक, उस पर एक विवाहित महिला के साथ प्रेम-प्रसंग का शक था. महिला के परिवार ने उसे बेरहमी से पीटा, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को चिंताकी गांव में सूचना मिली कि एक व्यक्ति को बांधकर पीटा जा रहा है. पुलिस (Bidar Police) मौके पर पहुंची और विष्णु को अर्ध-बेहोशी की हालत में पाया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

ये भी पढें: Satara Shocker: रेप के बाद मरने के लिए उकसाया? महिला डॉक्टर के सुसाइड केस में चौंकाने वाले खुलासे, 2 आरोपी गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला?

मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा लगभग एक साल से विवाहित महिला के साथ संबंध में था, जो अपने पति को छोड़कर उसके साथ रह रही थी. लेकिन कुछ महीने पहले वह नागनपल्ली स्थित अपने माता-पिता के घर लौट आई. मंगलवार को मेरा बेटा अपने दो दोस्तों के साथ उससे मिलने गया था. मंदिर के पास महिला के पिता और भाई ने उसे पकड़ लिया और लाठियों से उस पर हमला कर दिया.

दया की भीख मांगते दिखा शख्स

घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. वीडियो में खंभे में बंधा शख्स दया की भीख मांगते नजर आ रहा है. पुलिस (Karnataka Police) ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2025 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).