COVID-19: महाराष्ट्र में कोरोना के बीते 24 घंटे में 9,170 नए मामले, 7 की मौत, ओमिक्रॉन के 6 केस मिले
कोरोना वायरस (Photo Credits ANI)

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोंना के नए वेरिएंट ओमिक्रान के साथ ही कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं. जो राज्य सरकार के लिए चिंता का विषय बनते जा रहा है. कोरोना वायरस को लेकर ही खबर महाराष्ट्र से हैं. राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,170 नए केस पाए गए हैं. वहीं इस महामारी से सात लोगों की मौत हुई है. इस बीच ओमिक्रॉन (Omicron) के 6 केस पाए गए हैं.