बड़ी लापरवाही: 82 वर्षीय कोरोना पेशेंट का शव हॉस्पिटल के बाथरूम से हुआ बरामद, पांच दिन से थे लापता
महाराष्ट्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां के एक सरकारी अस्पताल से आठ दिनों से लापता भुसावल की एक 82 वर्षीय महिला बुधवार को उसी अस्पताल में शौचालय के अंदर मृत पाई गई. पुलिस अधिकारियों और उसके रिश्तेदारों ने यह जानकारी दी. जिलापेठ पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ निरीक्षक अकबर पटेल के अनुसार, जलगांव सिविल अस्पताल (JCH) के अधिकारियों और परिवार ने पुलिस को महिला के दो जून से लापता होने की सूचना दी थी. पटेल ने आईएएनएस को बताया, इसके बाद, हमने भुसावल में पूरी जांच की, रिश्तेदारों की उपस्थिति में सभी रोगियों के रजिस्टर, सीसीटीवी फूटेज खंगाले गए और फिर 6 जून को शिकायत दर्ज की गई.

बुजुर्ग महिला 27 मई को कोरोना पॉजिटिवि पाई गई थी और जेसीएच में शिफ्ट होने से पहले उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और जांच के लिए पुलिस टीमों को वहां भेजा गया था. जेसीएच अधिकारियों ने पुष्टि की है कि महिला को 2 जून तक वार्ड में देखा गया था, जिसके बाद उसका पता नहीं चला था. पटेल ने कहा, आखिरकार, आज अस्पताल के शौचालयों में से एक से काफी दुगर्ंध आ रही थी और हमें वहां महिला का शव मिला. हमने तदनुसार परिवार को सूचित कर दिया. यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र: घर में नहीं देखने मिला कार्टून तो 14 साल के बच्चे ने कर ली आत्महत्या.
एक वीडियो संदेश में, महिला के दुखी पोते ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से अपील की है कि वह इस घटना की जांच का आदेश दें और दोषी पाए जाने वालों को दंडित करें. पिछले तीन दिनों में लापता कोरोना संक्रमित मरीज के मृत पाए जाने का यह दूसरा दर्ज मामला है, जो राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों को परेशान कर रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2020 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).