Kumbh Mela 2021: कोरोना के चलते इस बार सिर्फ 30 दिनों का होगा कुंभ मेला, पढ़ें पूरा कार्यक्रम
कोरोना महामारी ने हर सेक्टर को नुकसान पहुंचाया है. खासकर आर्थिक मोर्चे पर लोगों को घाटा उठाना पड़ा है. इसी बीच कुंभ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि इस साल हरिद्वार में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है. जिसे लेकर सारी तैयारियां हो चुकी है. लेकिन कोविड-19 के चलते इस वर्ष कुंभ की अवधि को घटाया गया है. कुंभ का आगाज इस साल 1 अप्रैल से होकर 30 को खत्म हो जायेगा.
नई दिल्ली, 18 फरवरी 2021. कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) ने हर सेक्टर को नुकसान पहुंचाया है. खासकर आर्थिक मोर्चे पर लोगों को घाटा उठाना पड़ा है. इसी बीच कुंभ (Kumbh Mela 2021) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि इस साल हरिद्वार में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है. जिसे लेकर सारी तैयारियां हो चुकी है. लेकिन कोविड-19 के चलते इस वर्ष कुंभ की अवधि को घटाया गया है. कुंभ का आगाज इस साल 1 अप्रैल से होकर 30 को खत्म हो जायेगा.
बता दें कि हरिद्वार कुंभ की शुरुआत इस साल अप्रैल महीने की पहली तारीख को होगी और समापन 30 को होगा. पहले इसकी शुरुआत 27 फरवरी को होनी थी और समापन 27 अप्रैल को. यानि पूरा कार्यक्रम दो महीने का था. लेकिन कोरोना के करण इसे घटाकर एक महीने का किया गया है. कोविड-19 के कारण केंद्र और राज्य सरकार ने जरूरी दिशानिर्देश भी दिए हुए हैं. यह भी पढ़ें-कुंभ मेला: माघ मेला में पहली बार शिविर लगाएगा किन्नर अखाड़ा, सेक्टर 5 में शिविर की दी गई अनुमति
ANI का ट्वीट-
Kumbh Mela 2021 to be held from 1st to 30th April this year. The fair to be held for 30 days only in the wake of #COVID19 pandemic. Government to issue a notification by the end of March: Uttarakhand Chief Secretary Om Prakash
— ANI (@ANI) February 18, 2021
वहीं कुंभ मेले का कार्यक्रम छोटा करने के साथ ही शाही स्नान में भी कमी की गई है. पहले कुंभ मेले के दरम्यान चार शाही स्नान होते थे उसे इस बार कम करके तीन किया गया है. हरिद्वार कुंभ मेला 2021 के दौरान तीन शाही स्नान होंगें. जिसमें पहला 12 अप्रैल, दूसरा 14 अप्रैल और तीसरा 27 अप्रैल के दिन रखा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2021 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

