केरल: हाथी मालिकों के लिए लॉकडाउन बना परेशानी का सबब, त्योहारों के सीजन में कार्यक्रम रद्द होने से नहीं मिला कोई काम, गहराया रोजी-रोटी का संकट
केरल के कोझिकोड में हाथी मालिकों के लिए लॉकडाउन का समय मुश्किल भरा साबित हो रहा है. दरअसल, लॉकडाउन के चलते बीते दिनों त्योहार के सीजन में कई कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया, जिसके चलते हाथी मालिकों को कोई काम नहीं मिला. रोजगार ठप होने की वजह से न सिर्फ उनके सामने रोजी-रोटी का संकट है, बल्कि हाथियों को खिलाना भी मुश्किल होता जा रहा है.
कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर पूरी दुनिया में जारी है, जिससे निपटने के लिए दुनिया के तमाम देश लड़ाई लड़ रहे हैं. कोविड-19 (COVID-19) वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) और लॉकडाउन (Lockdown) का सहारा लिया जा रहा है, जिसके चलते सामूहिक तौर पर किसी जगह पर लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगाई गई है. इसके साथ ही त्योहारों को धूमधाम से मनाए जाने और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन पर भी बैन लगाया गया है. कोरोना वायरस लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) के चलते दिहाड़ी मजदूरों और श्रमिकों को खासा दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं, क्योंकि कामकाज ठप होने की वजह से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. कुछ ऐसा ही हाल है केरल के हाथी मालिकों का.
केरल (Kerala) के कोझिकोड में हाथी मालिकों (Elephant Owners) के लिए लॉकडाउन का समय मुश्किल भरा साबित हो रहा है. दरअसल, लॉकडाउन के चलते बीते दिनों त्योहार के सीजन में कई कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया, जिसकी वजह से हाथी मालिकों को कोई काम नहीं मिला. हाथी मालिक मोहम्मद नजील का कहना है कि हाथी को केले, नारियल, अनानास खिलाने पड़ते हैं, लेकिन रोजगार ठप होने की वजह से न सिर्फ हमारे सामने रोजी-रोटी का संकट है, बल्कि हाथियों को खिलाना भी मुश्किल होता जा रहा है. यह भी पढ़ें: लॉकडाउन का असर: प्रयागराज के संगम घाट पर सन्नाटा, पिंडदान व अस्थि पूजन की अनुमति देने के लिए कर्मकांडी पंडितों ने लगाई सरकार से गुहार
हाथी मालिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट
केरल:लॉकडाउन कोझिकोड में हाथी मालिकों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। बीते दिनों त्योहार के सीज़न में कार्यक्रम रद्द हो जाने की वजह से हाथी मालिकों को काम नहीं मिला।हाथी मालिक मोहम्मद नज़ील ने बताया:हाथी को केले,नारियल,अनानास खिलाने पड़ते है, इस वक्त इन्हें खिलाना बहुत मुश्किल है pic.twitter.com/fK6UZaAYWY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2020
गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान बेबसी और लाचारी की कई तस्वीरें देश के विभिन्न हिस्सों से लगातार सामने आ रही हैं. कोरोना वायरस के खिलाफ जारी लॉकडाउन के कारण उद्योग-धंधे, कारखाने, पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थल बंद हैं, जिससे अधिकांश लोगों का कामकाज ठप हो गया है, उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा है. ऐसे में उनके सामने अपने परिवार वालों के लिए भोजन का जुगाड़ करना मुश्किल होता जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

