देश

केजरीवाल का दावा, सीएम आतिशी समेत कई नेताओं की गिरफ्तारी की हो रही है साजिश, सिसोदिया के यहां CBI की होगी रेड!

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले यह पूर्वानुमान लगाया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार किया जाएगा और “आप” के कुछ नेताओं के खिलाफ रेड हो सकती है

केजरीवाल का दावा, सीएम आतिशी समेत कई नेताओं की गिरफ्तारी की हो रही है साजिश, सिसोदिया के यहां CBI की होगी रेड!
(Photo Credits FB)

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए एक बड़ा दावा किया है.  उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले यह पूर्वानुमान लगाया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार किया जाएगा और “आप” के कुछ नेताओं के खिलाफ रेड हो सकती है.  केजरीवाल ने लिखा, "विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, मनीष सिसोदिया के घर अगले कुछ दिनों में सीबीआई रेड हो सकती है।"

केजरीवाल ने आगे कहा, "बीजेपी दिल्ली चुनाव हार रही है और इसलिए यह गिरफ्तारियां और रेड उनकी बौखलाहट का नतीजा हैं। अब तक उन्हें हमारे खिलाफ कुछ भी नहीं मिला और आगे भी कुछ नहीं मिलेगा। 'आप' एक कट्टर ईमानदार पार्टी है. यह भी पढ़े: Delhi LG vs Arvind Kejriwal: विपक्ष का काम LG कर रहे हैं… उपराज्यपाल के पोस्ट को लेकर CM केजरीवाल ने बीजेपी को घेरा

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बोला हमला

आप प्रवक्ता  प्रियंका कक्कड़ ने भी बीजेपी को घेरा

अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भी बीजेपी पर हमला किया. उन्होंने कहा, "हम बहुत ईमानदार पार्टी हैं... बीजेपी हमेशा चुनावों से पहले हमारे नेताओं को गिरफ्तार करती है। हमें जानकारी है कि वे दिल्ली की सीएम आतिशी को भी गिरफ्तार करने जा रहे हैं. मनीष सिसोदिया के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी हो सकती है और अन्य आप नेताओं को भी गिरफ्तार किया जा सकता है, क्योंकि दिल्ली चुनाव में बीजेपी हार रही है और वह घबराई हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2025 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).