News

VIDEO: झांसी SDM कोर्ट बना जंग का मैदान, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

झांसी के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एसडीएम कोर्ट में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है.

VIDEO: झांसी SDM कोर्ट बना जंग का मैदान, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Credit-(Instagram )

झांसी, उत्तर प्रदेश: झांसी के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एसडीएम कोर्ट में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद आपको भी लगेगा की ये एसडीएम कोर्ट है या फिर लड़ाई का अखाड़ा.

जानकारी के मुताबिक़ कोर्ट के अंदर ही वकील,और दोनों  पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और देखते ही देखते इन लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई. एक पार्टी जब जमीन की नक़ल निकलवा रहा था, इसको लेकर दुसरे पार्टी से उसका विवाद हो गया और इसके बाद पूरा तमाशा हुआ. इस घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में देख सकते है की वकील के साथ भी मारपीट की जा रही है. ये भी पढ़े:VIDEO: झांसी में प्रॉपर्टी विवाद में चाचा चाची ने भतीजे के साथ की जमकर की मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

झांसी एसडीएम कोर्ट में मारपीट 

इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब झांसी कोर्ट के सुरक्षा इंतजाम पर भी अब सवाल उठने लगे है. इस घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @ravipandey2643 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2024 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).