VIDEO: झांसी में प्रॉपर्टी विवाद में चाचा चाची ने भतीजे के साथ की जमकर की मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
झांसी में एक मारपीट का वीडियो सामने आया है. जहांपर एक चाचा चाची ने अपने ही 15 साल के भतीजे के साथ दूकान में घुसकर जमकर मारपीट की.
झांसी, उत्तर प्रदेश: झांसी से एक मारपीट का वीडियो सामने आया है. जहांपर एक चाचा चाची ने अपने ही 15 साल के भतीजे के साथ दूकान में घुसकर जमकर मारपीट की.घटना चिरगांव थाना क्षेत्र के रामनगर मोबाइल शॉप की बताई जा रही है. इस मारपीट में भतीजे को भी मार लगी है. परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है.
पीड़ित युवराज गुप्ता ने बताया की उसके चाचा और चाची आएं दिन प्रॉपर्टी विवाद के चलते उसके और पिता के साथ मारपीट करते है. कुछ दिन पहले जब वो दूकान में था. तभी दोनों आएं और उसके साथ जमकर मारपीट की. वीडियो में देखा जा सकता है की महिला पहले दूकान में घुसती है और इसके बाद भतीजे को पीटती है. ये भी पढ़े:Video: महिला को जमीन पर गिराकर पीटा, जमीन विवाद को लेकर मारपीट, झांसी के तहसील ऑफिस के बाहर की घटना का वीडियो वायरल
दुकान में भतीजे से मारपीट
#Jhansi : चाचा-चाची ने भतीजे के साथ की मारपीट,प्रॉपर्टी विवाद को लेकर भतीजे के साथ की मारपीट,मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद,पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग,झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के रामनगर तिराहे की घटना.@jhansipolice @Uppolice pic.twitter.com/65GhvfRAzE
— AB News India (@abnewstweet) November 9, 2024
इसके बाद चाचा आता है और भी लड़के को जमकर पीटता है. इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों को तार तार किया है. लड़के की उम्र 15 साल बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2024 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

