MHADA Konkan Lottery 2025: म्हाडा कोंकण बोर्ड के 5285 फ्लैटों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ने के बाद फिर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया; जानें कब घोषित होगी लकी ड्रॉ
महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने कोंकण बोर्ड के 5,285 फ्लैट और 77 प्लॉट के लिए मुंबई से सटे ठाणे, वसई, नवी मुंबई, पालघर में लॉटरी निकाले जाने की घोषणा की है. जिन घरों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख पहले 28 अगस्त थी, लेकिन म्हाडा ने इसे बढ़ाकर 12 सितंबर कर दिया है.
MHADA Konkan Lottery 2025: महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने कोंकण बोर्ड के 5,285 फ्लैट और 77 प्लॉट के लिए मुंबई से सटे ठाणे, वसई, नवी मुंबई, पालघर में लॉटरी निकाले जाने की घोषणा की है. जिन घरों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख पहले 28 अगस्त थी, लेकिन म्हाडा ने इसे बढ़ाकर 12 सितंबर कर दिया है.
housing.mhada.gov.in पर करें आवेदन
यह उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है जो मुंबई से बाहर घर खरीदना चाहते हैं. इए में इच्छुक आवेदक housing.mhada.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अभी भी उनके पास समय हैं. यह भी पढ़े: MHADA Konkan Lottery 2025: कहीं मौका न छूट जाए! ठाणे समेत इन जिलों में 5,285 घरों के लिए म्हाडा कोकण बोर्ड की लॉटरी; जल्द करें आवेदन, यह है लास्ट डेट
लॉटरी ड्रॉ और आवेदन प्रक्रिया
म्हाडा के अनुसार, आवेदन की नई अंतिम तिथि 12 सितंबर, रात 11:59 बजे तक है. डीपाजित राशि (Earnest Money Deposit) 13 सितंबर, रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन जमा की जा सकती है. साथ ही, आवेदक 15 सितंबर, रात 11:59 बजे तक RTGS/NEFT के माध्यम से भी भुगतान कर सकते हैं
यहां मिलेंगे घर
-
ठाणे शहर और जिला
-
वसई (पालघर)
-
सिंधुदुर्ग
-
कुलगांव-बड़लापुर
अन्य महत्वपूर्ण तिथियाँ
-
आवेदन शुरू: 14 जुलाई 2025
-
ऑनलाइन दावा एवं आपत्तियाँ जमा करने की अंतिम तिथि: 24 सितंबर, शाम 6 बजे तक
-
पात्र आवेदकों की अंतिम सूची जारी: 7 अक्टूबर, शाम 6 बजे
-
सफल एवं प्रतीक्षा सूची आवेदकों के नाम लॉटरी के दिन 9 अक्टूबर को वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे
9 अक्टूबर को घोषित होगी लॉटरी ड्रॉ
लॉटरी ड्रॉ 9 अक्टूबर 2025 को डॉ काशीनाथ घनेकर सभागार, ठाणे में आयोजित किया जाएगा। कोंकण बोर्ड की मुख्य अधिकारी रेवती गायकर ने बताया कि यह ड्रॉ कम्प्यूटरीकृत प्रणाली द्वारा होगा. लकी ड्रॉ के बाद विजेताओं को फोन, SMS, मेल अन्य मध्यम के जरिए सूचना दी जायेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2025 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

