News

VIDEO: सिक्योरिटी गार्डों की दादागिरी! आगरा के SN हॉस्पिटल में मरीज के परिजनों से मारपीट, वीडियो आया सामने

सरकारी हॉस्पिटलों में मरीजों के परिजनों के साथ डॉक्टर, नर्सेज और सिक्योरिटी गार्डों की ओर से कई बार काफी बुरा सलूक होता है. लखनऊ समेत कई शहरों में मरीज के परिजनों के साथ मारपीट की घटनाएं भी सामने आती है.

VIDEO: सिक्योरिटी गार्डों की दादागिरी! आगरा के SN हॉस्पिटल में मरीज के परिजनों से मारपीट, वीडियो आया सामने
Credit-(X,@madanjournalist)

आगरा, उत्तर प्रदेश: सरकारी हॉस्पिटलों में मरीजों के परिजनों के साथ डॉक्टर, नर्सेज और सिक्योरिटी गार्डों की ओर से कई बार काफी बुरा सलूक होता है. लखनऊ समेत कई शहरों में मरीज के परिजनों के साथ मारपीट की घटनाएं भी सामने आती है. ऐसी ही एक मारपीट की घटना मरीज के परिजन के साथ आगरा के एसएन हॉस्पिटल में सामने आई है. जहां पर हॉस्पिटल के सिक्योरिटी गार्डों ने मरीज से मिलने गए परिजन के साथ मारपीट की.

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बताया जा रहा है की इस मामले में जांच बिठा दी गई है. इसके लिए कमेटी का गठन किया गया है. इस वीडियो में देख सकते है की सिक्योरिटी गार्ड मरीज के परिजन से मारपीट कर रहे है. ये वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर @madanjournalist नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Video: कानपुर के मेडिकल कॉलेज में मरीज के परिजनों के साथ सिक्योरिटी गार्ड ने की हाथापाई, डॉक्टर ने जड़ा थप्पड़

मरीज के परिजनों से सिक्योरिटी गार्डों ने की मारपीट

परिजन मिलने पहुंचे तो सिक्योरिटी गार्डों ने की मारपीट

मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया है की उनके साथ सिक्योरिटी गार्डों ने मारपीट की है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक़ गुरुवार को दोपहर में स्त्री एवं प्रसूति विभाग में रक्तस्राव होने पर महिला को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. बताया जा रहा है की परिजन मरीज से मिलने पहुंचे तो गार्ड ने इन्हें रोका और इसके बाद इनके बीच में बहस हुई और इसके बाद सिक्योरिटी गार्डों ने इनके साथ मारपीट की.

पहले भी कई शहरों के सरकारी हॉस्पिटलों में मारपीट की घटनाएं आई है सामने

लखनऊ, कानपुर से भी सरकारी हॉस्पिटलों के सिक्योरिटी गार्डों की ओर से मारपीट की घटनाएं सामने आई थी. सरकारी हॉस्पिटलों में सिक्यूरिटी गार्डों की दादागिरी काफी बढ़ गई है, ऐसे आरोप भी लग रहे है. इस मामले में थाना एमएम गेट चौकी प्रभारी का कहना है की वार्ड में एंट्री के लिए इनके बीच में विवाद हुआ और अभी समझौता हो गया है. इस मामले में प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि गार्ड और रिश्तेदारों में मारपीट की जानकारी पर डॉ. अजीत चाहर के नेतृत्व में कमेटी बनाई है. दो दिन में रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2025 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).