Video: कानपुर के मेडिकल कॉलेज में मरीज के परिजनों के साथ सिक्योरिटी गार्ड ने की हाथापाई, डॉक्टर ने जड़ा थप्पड़
हॉस्पिटल में मरीजों के परिजनों के साथ मारपीट की घटनाएं आएं दिन सामने आ रही है. अब कानपुर के हैलट हॉस्पिटल में मरीज के परिजन के साथ मारपीट की घटना सामने आई है.
कानपुर, उत्तरप्रदेश: हॉस्पिटल में मरीजों के परिजनों के साथ मारपीट की घटनाएं आएं दिन सामने आ रही है. अब कानपुर के हैलट हॉस्पिटल में मरीज के परिजन के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है लापरवाही करने को लेकर मरीज के साथ आएं परिजन ने टोका तो जूनियर डॉक्टर ने सिक्योरिटी गार्ड को बुलवा लिया और गार्ड ने पहुंचते ही परिजन के साथ हाथापाई शुरू कर दी.
इस दौरान जूनियर डॉक्टर ने भी परिजन को थप्पड़ जड़ दिया. वीडियो में देखा जा सकता है की सिक्योरिटी गार्ड एक शख्स का मोबाइल जबरन छिनने की कोशिश कर रहा है. तो वही महिलाएं शख्स को बचाने की कोशिश कर रही है.
इस दौरान महिलाएं रोती हुई भी नजर आ रही है. कई देर तक हॉस्पिटल के वार्ड में सिक्योरिटी गार्ड्स की तरफ से ये तमाशा चलता रहा. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने हॉस्पिटल प्रशासन पर नाराजगी व्यक्त की है. ये भी पढ़े:Video: सुरक्षा रक्षकों की दादागिरी! हॉस्पिटल में मरीज के परिजनों के साथ सिक्योरिटी गार्ड्स ने की जमकर मारपीट, लखनऊ के हॉस्पिटल की घटना
कानपुर के हॉस्पिटल में परिजनों के साथ हाथापाई
UP : कानपुर मेडिकल कॉलेज हैलट, जूनियर डॉ. की इलाज में लापरवाही पर तीमारदार ने टोका, तीमारदार से गार्ड ने की मारपीट.
तीमारदार के वीडियो बनाने पर भड़के डॉक्टर
जूनियर डाक्टरों ने गार्ड को बुला तीमारदार को पिटवाया, गार्डों ने तीमारदार का मोबाइल छीना.#Kanpur pic.twitter.com/jEJhDPF3e1
— IWC Uttar Pradesh (@IWCUttarPradesh) October 22, 2024
इसको लेकर हॉस्पिटल के प्राचार्य का कहना है की इस मामले में कोई शिकायत नहीं है. वायरल वीडियो के आधार पर सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2024 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

