देश

हैदराबाद गैंगरेप मामला: रोहतक में पूर्व हॉकी खिलाड़ी अजीत पाल नांदल ने अपनी छात्राओं के साथ निकाला कैंडल मार्च

तेलंगाना में वेटनरी महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार के उपरांत हत्या के बाद से देशभर में गम का माहौल फैला हुआ है. दिल को दहला देने वाली इस घटना के बाद लोग अपना खुलकर विरोध जाहिर कर रहे हैं और आरोपी व्यक्तियों के प्रति कड़ी से कड़ी सजा देनें की मांग कर रहे हैं.

हैदराबाद गैंगरेप मामला: रोहतक में पूर्व हॉकी खिलाड़ी अजीत पाल नांदल ने अपनी छात्राओं के साथ निकाला कैंडल मार्च
अजीत पाल नांदल अपनी छात्राओं के साथ (Photo Credits: ANI)

तेलंगाना (Telangana) में वेटनरी महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार के उपरांत हत्या के बाद से देशभर में गम का माहौल फैला हुआ है. दिल को दहला देने वाली इस घटना के बाद लोग अपना खुलकर विरोध जाहिर कर रहे हैं और आरोपी व्यक्तियों के प्रति कड़ी से कड़ी सजा देनें की मांग कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज हरियाणा (Haryana) के पूर्व हॉकी खिलाड़ी अजीत पाल नांदल (Ajit Pal Nandal) ने भी अपनी 21 छात्राओं के साथ मिलकर रोहतक में कैंडल लाइट विरोध मार्च निकाला.

बता दें कि इस घटना के बाद से देश में जगह-जगह पर लोग मोर्चे निकाल रहे हैं और आरोपियों को सजा देनें की मांग कर रहे हैं. इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल (West Bengal) के सिलीगुड़ी (Siliguri) में बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्यों (BJP Mahila Morcha members) और अन्य लोगों ने कैंडल मार्च निकालते हुए अपना विरोध प्रकट किया था. वहीं राजधानी दिल्ली में भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं (Youth Congress workers) ने जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर विरोध मार्च निकाला था.

यह भी पढ़ें- हैदराबाद वेटनरी महिला डॉक्टर बलात्कार और हत्या मामला: सोशल मीडिया पर पीड़िता का नाम उजागर करने पर खानी पड़ सकती है जेल की हवा, जानें कारण

गौरतलब हो कि 25 वर्षीय महिला पशु चिकित्सक की शमशाबाद स्थित आउटर रिंग रोड के टोल प्लाजा पर दो ट्रक चालकों और दो क्लीनरों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के बाद हत्या करने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. आरोपियों ने बाद में शव को शादनगर शहर के बाहरी इलाके में जला दिया था. अगले दिन स्थानीय लोगों ने पीड़िता की अधजली लाश देख पुलिस को सूचना दी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2019 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).