देश

UP के श्रद्धालुओं को मिली बड़ी सौगात, योगी सरकार बद्रीनाथ और हरिद्वार में बनवाएगी अतिथिगृह

सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार के बीच हरिद्वार के अलखनंदा अतिथिगृह को लेकर चल रहा विवाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल के बाद खत्म हो गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केदारनाथ यात्रा के दौरान भगवान के न केवल दर्शन किये बल्कि दो सरकारों के बीच बरसों पुराना विवाद भी खत्म कर दिया.

UP के श्रद्धालुओं को मिली बड़ी सौगात, योगी सरकार बद्रीनाथ और हरिद्वार में बनवाएगी अतिथिगृह
CM योगी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के किये दर्शन (Photo Credits: Twitter)

लखनऊ, 17 नवंबर : सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) सरकार के बीच हरिद्वार के अलखनंदा अतिथिगृह (Alaknanda Guest House) को लेकर चल रहा विवाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की पहल के बाद खत्म हो गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केदारनाथ (Kedarnath) यात्रा के दौरान भगवान के न केवल दर्शन किये बल्कि दो सरकारों के बीच बरसों पुराना विवाद भी खत्म कर दिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का हरिद्वार में बना अलखनंदा अतिथिगृह उत्तराखंड सरकार को सौंप दिया जाएगा. Uttarakhand: योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड सीएम भारी बर्फबारी में पहुंचे केदारनाथ, पूजा के बाद आज बंद हो जाएंगे मंदीर के कपाट

इसे लेकर दोनों सरकारों के बीच बरसों से विवाद चल रहा था. सरकार के प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार की ओर से वहीं पर एक और अतिथिगृह बनाया जाएगा. इससे हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी. आगामी कुंभ से पहले ये तैयार हो जाएगा. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ (Badrinath) दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ा तोहफा दिया है. उत्तराखंड के साथ परिसंपत्तियों से संबंधित ज्यादातर समस्याओं का समाधान हो चुका: CM योगी

मुख्यमंत्री ने कहा यूपी से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए वहां जल्दी एक पर्यटक आवास गृह बनवाया जाएगा. इसके लिए उत्तराखंड सरकार से बात की गई है. पर्यटन आवास का शिलान्यास भी जल्द होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हरिद्वार में दिसम्बर तक अतिथिगृह बनकर तैयार हो जाएगा. इसके अलावा दोनों सरकारों के बीच जो भी विवाद है, उसको बातचीत से हल कर लिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2020 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).