देश

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर मचा बवाल, छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के अल्फा-2 इलाके में एक मामूली विवाद ने अचानक बड़े बवाल का रूप ले लिया. मामला चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुआ विवाद का है, जो धीरे-धीरे छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट में बदल गया. इस दौरान दोनों पक्षों के युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों की बरसात कर दी.

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर मचा बवाल, छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, चार गिरफ्तार
(प्रतिकात्मक तस्वीर)

ग्रेटर नोएडा, 20 सितंबर : ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के थाना बीटा-2 क्षेत्र के अल्फा-2 इलाके में एक मामूली विवाद ने अचानक बड़े बवाल का रूप ले लिया. मामला चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुआ विवाद का है, जो धीरे-धीरे छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट में बदल गया. इस दौरान दोनों पक्षों के युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों की बरसात कर दी. मारपीट का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. सूचना मिलते ही थाना बीटा-2 पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया. पुलिस ने दोनों गुटों से कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल गिरफ्तार किए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह विवाद पूरी तरह से व्यक्तिगत स्तर पर हुआ और इसकी शुरुआत केवल एक कुर्सी पर बैठने की बात से हुई थी. लेकिन कुछ ही देर में बात इतनी बढ़ गई कि दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि मारपीट के दौरान दुकान पर मौजूद अन्य ग्राहक और दुकानदार भी घबरा गए थे और वहां भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी. यह भी पढ़ें : Mumbai Monorail Stuck: मुंबई में मोनोरेल सेवा अस्थायी रूप से बंद, यात्रियों ने नाराजगी जताई

पुलिस ने अपील की है कि सोशल मीडिया पर इस घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश न किया जाए और मामले को अनावश्यक रूप से सांप्रदायिक या क्षेत्रीय रंग न दिया जाए. यह एक साधारण विवाद था, जिसे पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेकर नियंत्रित कर लिया. थाना बीटा-2 प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों युवकों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है. साथ ही, इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि दोबारा इस तरह की कोई स्थिति न बने.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2025 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).