देश

Gonda Viral Video: गोंडा में शराब विवाद ने ली जान, परिजनों ने शव को हाईवे पर फेंक कर जताया विरोध

1 अगस्त को गोंडा जिले में शराब के नशे में एक व्यक्ति और हृदय लाल के बीच विवाद हो गया। यह झगड़ा हिंसक रूप ले बैठा, जिसमें हृदय लाल के साथ उग्र मारपीट की गई और उसके पैर की उंगलियां तक कुचल दी गईं.

Gonda Viral Video: गोंडा में शराब विवाद ने ली जान, परिजनों ने शव को हाईवे पर फेंक कर जताया विरोध

Gonda Viral Video: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें शराब संबंधी विवाद में घायल हुए युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया. यह घटना सोमवार, 4 अगस्त को हुई, जब मृतक हृदय लाल के परिवार वालों ने उसके शव को चलती एंबुलेंस से गोंडा-लखनऊ हाईवे पर फेंक दिया. परिवार का ये कदम प्रशासन के खिलाफ गुस्से और न्याय की मांग के रूप में सामने आया.

पूरी घटना:

1 अगस्त को गोंडा जिले में शराब के नशे में एक व्यक्ति और हृदय लाल के बीच विवाद हो गया। यह झगड़ा हिंसक रूप ले बैठा, जिसमें हृदय लाल के साथ उग्र मारपीट की गई और उसके पैर की उंगलियां तक कुचल दी गईं. गंभीर चोटें आने के बाद हृदय लाल को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि आरोपित को कानून की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है. इस विवाद में अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है.

शव को सड़क पर फेंक कर प्रदर्शन

पोस्टमॉर्टम के बाद जब परिजन शव को लेकर घर लौट रहे थे, तभी, पुलिस के अनुसार, कुछ व्यक्तियों के उकसावे पर परिजनों ने चलते एंबुलेंस से शव को गोंडा-लखनऊ मार्ग पर फेंक दिया। इसका उद्देश्य हाईवे जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना था. पुलिस और प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात बहाल कराया.

 

पुलिस का बयान

गोंडा पुलिस ने बताया, "मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर फेंक कर विरोध जताया. घटना के पीछे कुछ लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है.अब तक चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है."

pic.twitter.com/ozAyCOWQv6

इस घटना ने क्षेत्र के लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है और प्रशासन पर अपराध रोकने एवं कानून व्यवस्था सुधारने का दबाव बढ़ गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2025 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).