CISF Raising Day 2022: सीआईएसएफ के स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे अमित शाह, जवानों ने दिखाया अदम्य साहस, देखें Video
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का रविवार को 53वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. CISF का स्थापना दिवस 10 मार्च को होता है. हालांकि यूपी विधानसभा चुनाव की मतगणना भी 10 मार्च को होगी, इसलिए इस कार्यक्रम को चार दिन पहले ही आयोजित किया जा रहा है.
CISF Raising Day 2022: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का रविवार को 53वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. सीआईएसएफ का स्थापना दिवस 10 मार्च को होता है. हालांकि यूपी विधानसभा चुनाव की मतगणना भी 10 मार्च को हो रही है, इसलिए इस कार्यक्रम को चार दिन पहले ही आयोजित किया जा रहा है. bइस अवसर पर गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित सीआईएसएफ कैंप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) मुख्य अतिथि हैं. कार्यक्रम के दौरान निशान टोली को सलामी दी गई. सीआईएसएफ की स्थापना 10 मार्च 1969 को हुई थी. यह अर्द्धसैनिक बल गृह मंत्रालय के अधीन आता है. Assembly Election 2022: बीजेपी ने 4 राज्यों में फिर से सरकार बनाने और पंजाब में मजबूत स्थिति में होने का किया दावा
#WATCH गाज़ियाबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 53वें सीआईएसएफ स्थापना दिवस समारोह में परेड का निरीक्षण किया। pic.twitter.com/ldtAOBa4u6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 6, 2022
गृह मंत्री अमित शाह ने "आज 53वां स्थापना दिवस CISF के लिए बहुत महत्वपूर्ण तो है ही लेकिन अब तक के CISF के 52 साल के काम को देखते हुए मैं कह सकता हूं कि आज का 53वां स्थापना दिवस पूरे देश के औद्योगिक विकास के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण दिन है." उन्होंने कहा "52 साल की यात्रा को पीछे मुड़ कर देखते हैं तो 2.5 ट्रिलियन डॉलर तक की हमारी अर्थतंत्र की विकास यात्रा में एक मौन कर्मयोगी की तरह CISF ने अपना योगदान दिया है"
#WATCH गाज़ियाबाद: 53वें सीआईएसएफ स्थापना दिवस पर इंदिरापुरम के सीआईएसएफ कैंपस में परेड चल रही है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे। pic.twitter.com/VIi24Etad3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 6, 2022
आगे उन्होंने कहा "कोरोना महामारी के दौरान जब भारतीय विदेश से वापस आए थे तब CISF कर्मियों ने साथी भारतीयों की देखभाल करने का जोखिम उठाया और यहां तक कि अपनी जान भी गंवा दी। वे ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से लौटने वाले नागरिकों की भी देखभाल कर रहे हैं"
कोरोना महामारी के दौरान जब भारतीय विदेश से वापस आए थे तब CISF कर्मियों ने साथी भारतीयों की देखभाल करने का जोखिम उठाया और यहां तक कि अपनी जान भी गंवा दी। वे ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से लौटने वाले नागरिकों की भी देखभाल कर रहे हैं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गाज़ियाबाद, UP pic.twitter.com/dgbGNZKMbD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 6, 2022
अमित शाह ने कहा "संवेदनशील और महत्वपूर्ण 354 प्रतिष्ठानों और 65 से ज्यादा संवेदनशील हवाईअड्डे, बंदरगाह, परमाणु इकाइयां, अंतरिक्ष संस्थान, कोयला, इस्पात, तेल के उत्पादन स्थल और समुद्र के अंदर भी तेल उत्पादन के सभी क्षेत्रों में CISF के जवान सुरक्षा का माहौल बनाते हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2022 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

