News

Noida International Airport: जेवर में बन रहे एयरपोर्ट का किसानो को मिलेगा मुहावजा, दिए जाएंगे 10 हजार करोड़, भूमि देने वाले किसानों की बनी लिस्ट

जेवर में बन रहे नोएडा एयरपोर्ट के तीसरे और चौथे चरण के भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों की लिस्ट तैयार की गई है. इन चरणों में 40 हजार किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया जाएगा.

Noida International Airport: जेवर में बन रहे एयरपोर्ट का किसानो को मिलेगा मुहावजा, दिए जाएंगे 10 हजार करोड़, भूमि देने वाले किसानों की बनी लिस्ट
Credit-(X ,@ANI)

Noida International Airport: जेवर में बन रहे नोएडा एयरपोर्ट के तीसरे और चौथे चरण के भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों की लिस्ट तैयार की गई है. इन चरणों में 40 हजार किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया जाएगा. इसके तहत 14 गावों की जमीन चिह्नित की गई है. किसानों को मुआवजे के तौर पर 10,000 करोड़ रुपये दिए जाने की योजना बनाई गई है.जेवर एयरपोर्ट का भूमि अधिग्रहण चार चरणों में किया जाना प्रस्तावित है.

पहले चरण में किसानों को 1,800 रुपये प्रति वर्ग मीटर के दर से मुआवजा दिया गया था. अब तीसरे और चौथे चरण में मुआवजे की दर को बढ़ाकर 4,300 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है. इसके अलावा इस चरण में दो नए रनवे और 300 हेक्टेयर जमीन को एमआरओ हब के लिए आरक्षित रखा जाएगा. ये भी पढ़े:Noida International Airport Video: जेवर एयरपोर्ट पर हुई फ्लाइट की पहली बार लैंडिंग, सफल हुआ ट्रायल, वाटर कैनन से किया गया स्वागत

जेवर एयरपोर्ट का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय स्तर का किया जा रहा है

जेवर एयरपोर्ट का निर्माण विश्वस्तरीय मानकों के अनुसार किया जा रहा है. इसके पूरा होने के बाद यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा हवाई अड्डा बन जाएगा. यह शिकागो के ओहारे एयरपोर्ट (8 रनवे) और डलास (फोर्ट वर्थ एयरपोर्ट (7 रनवे) के स्तर का होगा.एयरपोर्ट को कार्गो और कमर्शियल उड़ानों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है.

पीएम मोदी ने साल 2021 में किया था शिलान्यास

जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास 25 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश और भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उड्डयन क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा. बल्लभगढ़ से जेवर एयरपोर्ट तक 31 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का निर्माण भी परियोजना का हिस्सा है. जो यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2025 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).