देश

Haryana: फरीदाबाद पुलिस ने बाइक चोर को पकड़ने के बाद कुछ इस अंदाज में किया ट्वीट, सोशल मीडिया में हुआ वायरल

फरीदाबाद पुलिस ने बाइक चोर को पकड़ने के बाद अपराधी की तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा, 'भोली सी सूरत, काम में सुस्ती, मोटर-साइकल चुराए, हाए. ' इसके साथ #अब_तो_अंदर_है जैसा क्रिएटिव हैशटैग देकर बताया कि चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है

Haryana: फरीदाबाद पुलिस ने बाइक चोर को पकड़ने के बाद कुछ इस अंदाज में किया ट्वीट, सोशल मीडिया में हुआ वायरल
बाइक चोर (Photo Credits Twitter)

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आम लोगों के साथ ही अब पुलिस भी एक्टिव रहती हैं. वह अपराध से जुड़े मामलों को सोशल मीडिया (Social Media) पर डालती रहती हैं. कुछ इसी तरह से हरियाणा की फरीदाबाद पुलिस (Police Faridabad) ने एक बाइक चोर को पकड़ने के कुछ खास अंदाज में ट्वीट किया. जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हो. जिसे आप पढ़कर लोग लोटपोट हो जायेंगे. दरअसल पुलिस ने ट्वीट को बॉलिवुड का रूप दे दिया और इसमें फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की हिट फिल्‍म दिल तो पागल है के गाने 'भोली सी सूरत' के साथ वर्डप्‍ले किया.

फरीदाबाद पुलिस ने बाइक चोर को पकड़ने के बाद अपराधी की तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा, 'भोली सी सूरत, काम में सुस्ती, मोटर-साइकल चुराए, हाए. ' इसके साथ #अब_तो_अंदर_है जैसा क्रिएटिव हैशटैग देकर बताया कि चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह भी पढ़े: Punjab: जाब पुलिस का कॉन्स्टेबल निकला गाड़ी चोर, कई बाइक बरामद

फरीदाबाद पुलिस का ट्वीट:

फरीदाबाद पुलिस में ट्वीट के बाद लोग मजा लेते हुए रिऐक्‍शन्‍स दे रहे हैं. जिसमें कुछ लोग लिख रहे हैं कि चोर को छोड़ दिया जाये. वहीं कोई इस ट्वीट के लिए फरीदाबाद पुलिस की तारीफ़ कर रहा है.

लोगों के मजेदार रिऐक्‍शन्‍स:

गाड़ी भी कमजोर चुराने वाला भी कमजोर:

पोस्ट को लेकर फरीदाबाद पुलिस की तारीफ:

दरअसल फरीदाबाद पुलिस का यह खास ट्वीट मोटरसाइकिल चोरी की जानकारी देने और लोगों को चोरों से बचने के लिए जागरूक करने के लिए एक ट्वीट किया था. ताकि शहर में बाइक चोरी की घटना को रोकी जा सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2021 05:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).