देश

India Today Axis Exit Poll Results 2024: इंडिया टुडे एक्सिस पोल का अनुमान, ओडिशा विधानसभा चुनाव में BJP और BJD के बीच कांटे की टक्कर

लोकसभा के साथ ही ओडिशा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए. इंडिया टुडे एक्सिस पोल के अनुमान के मुताबिक प्रदेश में बीजेडी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर होते दिख रही है.

India Today Axis Exit Poll Results 2024: इंडिया टुडे एक्सिस पोल का अनुमान, ओडिशा विधानसभा चुनाव में  BJP और BJD के बीच कांटे की टक्कर
Exit Poll 2024 | File Photo

India Today Axis Exit Poll Results 2024: लोकसभा के साथ ही ओडिशा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए. इंडिया टुडे एक्सिस पोल के अनुमान के मुताबिक प्रदेश में बीजेडी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर होते दिख रही है. वहीं कुछ सीटें प्रदेश में बीजेपी भी जीत रही है. इंडिया टुडे एक्सिस पोल के अनुमान के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को प्रदेश की 147 विधानसभा सीटों में 62-80 सीटें जीतने का अनुमान है. वहीं सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजेडी) के के भी 62-80 सीटें जीतने की भविष्यवाणी की गई है. जबकि कांग्रेस को 5-8 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है.

जानें बहुमत के लिए कितनी सीटें चाहिए:

राज्य में विधानसभा की कुल सीटें 147 हैं.  सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 74 का चाहिए. यानी  इंडिया टुडे एक्सिस पोल का अनुमान सच साबित हुआ तो  बीजेपी भी प्रदेश में सरकार बनाने का दावा ठीक सकती है. वर्तमान में उड़ीसा में बीजेडी की सरकार है और प्रदेश के  सीएम नवीन पटनायक है.

इंडिया टुडे एक्सिस पोल का अनुमान:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2024 07:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).