Earthquake in Haryana: नए साल के पहले ही दिन हरियाणा में भूकंप, दिल्ली में भी महसूस हुई झटके, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
Earthquake (Photo Credit : Twitter)

Earthquake in Haryana And Delhi: नए साल की शुरूआत होते ही हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में भूकंप झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल 3.8 रही. भूकंप के झटकों के दौरान लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए. हालांकि जो लोग सोए हुए थे, उन्हें इस घटना का पता नहीं चल पाया.

झज्जर में था केंद्र

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) रविवार सुबर 1.19 बजे यह भूकंप आया. इसका केंद्र दिल्ली से सटा हुआ हरियाणा का झज्जर (Jhajjar) जिला था. वहां पर जमीन के 5 किमी नीचे धरती अचानक हिल गई, जिससे झज्जर, दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप आ गया.

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

वहीं नए साल पर भूकंप (Earthquake in Delhi-NCR) आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने ट्विटर पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, 'मैं नहीं मानता, सबूत दिखाओ.'

कैसा लगा....