Delhi Shocker: दिल्ली के निजामुद्दीन में घटी सनसनीखेज घटना, बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की पार्किंग विवाद को लेकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. यह घटना गुरुवार देर रात करीब 9 बजे निजामुद्दीन थाना क्षेत्र के जंगपुरा भोगल बाजार लेन में हुई.
नई दिल्ली, 8 अगस्त : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की पार्किंग विवाद को लेकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. यह घटना गुरुवार देर रात करीब 9 बजे निजामुद्दीन थाना क्षेत्र के जंगपुरा भोगल बाजार लेन में हुई. जानकारी के अनुसार, आसिफ कुरैशी के घर के मुख्य द्वार के सामने एक स्कूटी खड़ी थी, जिसे हटाकर साइड में लगाने को लेकर पड़ोसियों के साथ उनकी कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने आसिफ पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल आसिफ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मृतक की पत्नी शाइना आसिफ कुरैशी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मेरे पति को जानबूझकर और साजिशपूर्वक मारा गया है. पहले भी मेरे पति के साथ लड़ाई की जाती थी और आज भी उन्हें सब लोगों ने मिलकर मारा. करीब रात 9 बजे के आसपास किसी ने गेट पर स्कूटी लगा दी थी और जब मेरे पति ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की गई. घटना के तुरंत बाद हम उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया." यह भी पढ़ें : UP में बड़ा खुलासा: 50 लाख में खरीदी नकली MBBS डिग्री, 2 साल तक करता रहा अल्ट्रासाउंड, ऐसे खुली पोल
मृतक की रिश्तेदार विनीता ने बताया, "किसी ने गेट पर स्कूटी को पार्क किया था, इसलिए उसे हटाने के लिए कहा गया. तभी दूसरे पक्ष के लोग बहस करने लगे, बाद में उसका भाई आ गया और उसने आसिफ को लोहे की किसी चीज से मारा, जिससे वह खून से लथपथ हो गया. घटना के तुरंत बाद अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इससे पहले भी उन्होंने आसिफ को भी मारने की कोशिश की थी. फिलहाल दिल्ली पुलिस ने परिवार की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2025 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

