दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संकट को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान बैठक में कई केंद्रीय मंत्री भी मौज़ूद रहे. सूत्रों की माने तो बैठक में यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को ले आने के साथ ही कई अन्य मुद्दों र भी चर्चा हुई. बता दें कि यूक्रेन से निकाले जा रहे भारतीय नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय आगमन के लिए निर्धारित अनिवार्य कोविड प्रावधानों से छूट दी गई है. सोमवार को इसकी घोषणा की गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यूक्रेन से लाए जा रहे भारतीयों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय यात्रा दिशानिर्देशों में संशोधन किया. विदेश मंत्रालय, नागरिक उड्डयन और गृह मंत्रालय और अन्य के सहयोग से युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे नागरिकों और छात्रों को भारत वापस लाया जा रहा है.
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संकट को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान बैठक में कई केंद्रीय मंत्री भी मौज़ूद रहे। pic.twitter.com/GLmCRXM9gf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2022












QuickLY