Coronavirus: पूरी दुनिया पर मंडरा रहा है COVID-19 के संकट का बादल, देश और विदेश में मरने वालों संख्या बढ़ी, यहां पढ़ें पूरी खबर
विश्वभर में कोरोना महामारी से आम जनजीवन बेहाल है. देश में इस वायरस का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. जी हां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालयद्वारा जारी किए गए ताजा आकंड़ों के अनुसार देश में इस महामारी के कुल 31 हजार 7 सौ 87 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 1 हजार 8 मरीजों की मौत हो चुकी है.
नई दिल्ली: विश्वभर में कोरोना (Coronavirus) महामारी से आम जनजीवन बेहाल है. देश में इस वायरस का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. जी हां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) द्वारा जारी किए गए ताजा आकंड़ों के अनुसार देश में इस महामारी के कुल 31 हजार 7 सौ 87 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 1 हजार 8 मरीजों की मौत हो चुकी है. देश वासियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि इस महामारी से अबतक 7 हजार 7 सौ 97 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. देश में इस महामारी के अब भी 22 हजार 9 सौ 28 मरीज सक्रिय हैं.
वहीं बात करें पूरी दुनिया में तो इस जानलेवा वायरस से अब तक 2 लाख 16 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. इस वायरस से मरने वालों की संख्या सबसे अधिक अमेरिका में है. अमेरिका में इस वायरस से अबतक 60 हजार 3 सौ 84 लोग मौत की नींद सो चुके है. अमेरिका के अलावा स्पेन में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 24 हजार 2 सौ 75 है. इसके अलावा इटली में 27 हजार 6 सौ 82, यूनाइटेड किंगडम में 26 हजार 97, जर्मनी में 6 हजार 3 सौ 74, फ्रांस में 24 हजार 87, तुर्की में 3 हजार 81, रूस में 9 सौ 72, ईरान में 5 हजार 9 सौ 57 लोगों की सर्वाधिक मृत्यु हुई है.
यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस : हरियाणा को दक्षिण कोरियाई किटों से जांच करने की केंद्र से मंजूरी मिली
देश में इस महामारी का सबसे ज्यादा असर कहीं देखा जा रहा है तो वह महाराष्ट्र (Maharashtra) है. महाराष्ट्र में इस जानलेवा वायरस की वजह से अबतक 4 सौ लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं राज्य में अब भी इस जानलेवा महामारी से 9 हजार 3 सौ 18 लोग जूझ रहे हैं. प्रदेश वासियों के लिए राहतभरी खबर यह है कि राज्य में इस महामारी से अबतक 1 हजार 3 सौ 88 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं.
महाराष्ट्र के अलावा देश में इस महामारी का असर और कहीं देखा जा रहा है तो वह गुजरात है. गुजरात में इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 3 हजार 7 सौ 44 है. गुजरात के अलावा राजधानी दिल्ली में 3 हजार 3 सौ 14, मध्यप्रदेश में 2 हजार 3 सौ 87, राजस्थान में 2 हजार 3 सौ 64, उत्तर प्रदेश में 2 हजार 53, आंध्र प्रदेश में 1 हजार 2 सौ 59 और तेलंगाना में 1 हजार 4 मरीज पीड़ित हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 12:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

