उत्तर प्रदेश: खैराबाद इलाके में बेटी और पिता ने की खुदकुशी, मामला दर्ज; जांच जारी
अपनी मां की मौत के बाद दो साल तक अवसाद से जूझ रही एक किशोरी ने यहां अपनी जिंदगी खत्म कर ली. इसके बाद किशोरी के पिता ने भी अपनी जीवन लीला खत्म कर ली. पुलिस अधिकारी ने कहा, वह अवसाद में चली गई और आखिरकार उसने अपना जीवन समाप्त कर लिया.
सीतापुर/उत्तर प्रदेश, 21 जनवरी: अपनी मां की मौत के बाद दो साल तक अवसाद से जूझ रही एक किशोरी ने यहां अपनी जिंदगी खत्म कर ली. इसके बाद किशोरी के पिता ने भी अपनी जीवन लीला खत्म कर ली. खबरों के मुताबिक, 18 साल की शालू ने सबसे पहले खुदकुशी की क्योंकि वह अपनी मां की मौत के बाद अपने आप को संभाल नहीं पा रही थी. उसके पिता सूरज ने भी खुदकुशी कर ली. उसकी दो और बेटियां हैं.
यह घटना बुधवार को सीतापुर जिले के खैराबाद इलाके के नानकारी गांव में घटी. सर्कल ऑफिसर पीयूष कुमार सिंह ने कहा कि सूरज, जो एक टेलर के रूप में काम करता था, अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ वहां रहता था. उनकी पत्नी का दो साल पहले निधन हो गया था और उनकी बेटी शालू अपनी मां की मौत के बाद काफी गुमशुम रहती थी.
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: लखनऊ में मंदिर के पुजारी की ईंट से पीट कर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारी ने कहा, वह अवसाद में चली गई और आखिरकार उसने अपना जीवन समाप्त कर लिया. यह देखकर सूरज ने भी उसी छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज किया था और आगे की जांच चल रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2021 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

