Cryptocurrency Bill: निर्मला सीतारमण ने संसद में कहा- क्रिप्टोकरेंसी एक जोखिम भरा क्षेत्र है, सरकार जल्द पेश करेगी बिल
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Photo Credits: ANI)

राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान क्रिप्टोकरेंसी पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह एक जोखिम भरा क्षेत्र है और पूर्ण नियामक ढांचे में नहीं है. इसके विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया. हालांकि आरबीआई और सेबी के माध्यम से जागरूकता पैदा करने के लिए कदम उठाए गए हैं. सरकार जल्द ही एक विधेयक पेश करेगी. इससे पहले सरकार ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि भारत में क्रिप्टोकरेंसी अनियंत्रित है और वह इसके व्यापार के बारे में जानकारी एकत्र नहीं करती है.