देश

पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की तलाश में बिहार पुलिस, बेल बॉन्ड पर हस्ताक्षर के लिए अमृतसर उनके घर के बाहर डाला डेरा

क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को नोटिस देने पहुंची बिहार पुलिस को 18 जून से ही नहीं मिल रहे हैं. जिसके बाद से ही बिहार पुलिस उनके अमृतसर घर के बाहर डेरा डाले हैं.

पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की तलाश में बिहार पुलिस, बेल बॉन्ड पर हस्ताक्षर के लिए अमृतसर उनके घर के बाहर डाला डेरा
पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू (Photo Credits: IANS)

चंडीगढ़: क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को नोटिस देने पहुंची बिहार पुलिस को 18 जून से ही नहीं मिल रहे हैं. चुनाव संबंधी एक मामले में उनके खिलाफ नोटिस देने के लिए बिहार पुलिस अमृतसर में मौजूद है. कांग्रेस विधायक को 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मुस्लिम मतदाताओं को एकजुट करने और मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए भड़काऊ शब्दों का प्रयोग करके भावनाएं भड़काने को लेकर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया गया था. चुनाव आयोग के निर्देश पर पिछले साल अप्रैल में कटिहार जिले के बारसोई पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

सिद्धू उस समय कांग्रेस के तारिक अनवर के लिए प्रचार कर रहे थे. पुलिस टीम में सब-इंस्पेक्टर जावेद अहमद और जनार्दन राम शामिल हैं, जो बुधवार से पंजाब शहर में सिद्धू केघर का दौरा कर रहे हैं, लेकिन वे अभी तक सिद्धू से कोई प्रतिक्रिया प्राप्त करने में विफल रहे हैं. यह भी पढ़े: रोडरेज केस में नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ जुर्माना लगाकर किया बरी

अमृतसर उनके घर के बाहर बिहार पुलिस:

एक पुलिस अधिकारी ने अमृतसर में मीडिया से कहा, "हम यहां दस्तावेज देने और जमानत के लिए उनके हस्ताक्षर लेने के लिए आए हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा टीम हमें नहीं मिलने दे रही है. अमृतसर के पुलिस आयुक्त सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि स्थानीय पुलिस से बिहार पुलिस ने कभी संपर्क नहीं किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2020 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).