Chhattisgarh: रायपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में धमाका, CRPF के 6 जवान घायल

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में धमाका होने से सीआरपीएफ के 6 जवान घायल हो गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार यह धमाका सुबह साढ़े 6 के आस पास हुआ. रायपुर के रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में आज सुबह हुए विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के छह जवान घायल हो गए हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Wikimedia Commons)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में धमाका होने से सीआरपीएफ के 6 जवान घायल हो गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार यह धमाका सुबह साढ़े 6 के आस पास हुआ. रायपुर के रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में आज सुबह हुए विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के छह जवान घायल हो गए हैं. रेलवे और सीआरपीएफ के अफसरों से मिली जानकारी अनुसार, एक स्पेशल ट्रेन सीआरपीएफ की 211 बटालियन के जवानों को लेकर जम्मू जा रही थी. छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दुर्गा विसर्चन के लिए जा रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो.

सुबह लगभग साढ़े छह बजे प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खड़ी ट्रेन की एक बोगी में विस्फोट से अफरा-तफरी मच गयी. बताया गया है कि सीआरपीएफ के जवान डेटोनेटर और इग्नाइटर सेट एक बोगी से दूसरी बोगी में ले जा रहे थे, इसी दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया. विस्फोट की इस घटना में छह जवान घायल हो गये. घायलों में चवन, विकास, लक्ष्मण, रमेश लाल, रवींद्र कर, सुशील और दिनेश कुमार शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ जवानों की 22 बोगियों का ट्रेन जम्मू जाने के लिए बुक हुआ था. जानकारी के अनुसार एक जवान ज्यादा घायल हुआ है बाकी सभी की स्थिति सामान्य है. इन सभी को इलाज के लिए रायपुर के नारायणा अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

घायलों में हवलदार विकास चौहान को सबसे ज्यादा चोटें आई हैं. घटना की सूचना पाकर सीआरपीएफ और रेलवे के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि डेटोनेटर में विस्फोट कैसे हुआ?

रेलवे के अफसरों के अनुसार, घटना के एक घंटे बाद स्पेशल ट्रेन को जम्मू रवाना कर दिया गया है. रायपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का परिचालन भी सामान्य रूप से हो रहा है.

(इनपुट IANS से)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 234 रनों का टारगेट, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Live Score Update: कार्डिफ में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड