सेंट्रल रेलवे की कार्रवाई, जबलपुर स्टेशन पर यात्री की घड़ी छीनने वाला वेंडर गिरफ्तार, लाइसेंस रद्द
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक वेंडर ने सामान बेचने के बाद एक यात्री की घड़ी छीन ली. यह घटना प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य यात्रियों के लिए भी चिंता का कारण बन गई, मामले की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वेंडर को पकड़ लिया.
जबलपुर रेलवे स्टेशन (Jabalpur Station) पर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक वेंडर ने सामान बेचने के बाद एक यात्री की घड़ी छीन ली. यह घटना प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य यात्रियों के लिए भी चिंता का कारण बन गई, मामले की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वेंडर को पकड़ लिया.
आरोपी का नाम संदीप गुप्ता
आरोपी की पहचान संदीप गुप्ता के रूप में हुई है, जो रेलवे स्टेशन परिसर में वैध लाइसेंस के तहत वेंडिंग का कार्य कर रहा था. पीड़ित यात्री की शिकायत पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
CPRO की प्रतिक्रिया
रेलवे के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि वेंडर का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और स्टेशन परिसर में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है.
रेलवे की यात्रियों की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी रेलवे अधिकारी या हेल्पलाइन नंबर पर दें, ताकि समय रहते सख्त कदम उठाया जा सके. प्रशासन का स्पष्ट संदेश है. "यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2025 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

