Bilaspur: सड़क पर केक काटकर और पटाखें फोड़कर मनाया जन्मदिन, अब पुलिस ने सिखाया सबक, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का VIDEO आया सामने
सड़क पर जन्मदिन का जश्न मनाने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला. जहांपर सड़क पर युवकों ने जन्मदिन का जश्न मनाया.
बिलासपुर, छत्तीसगढ़: सड़क पर जन्मदिन का जश्न मनाने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला. जहांपर सड़क पर युवकों ने जन्मदिन का जश्न मनाया. इस दौरान बुलेट पर केक रखकर काटा गया और पटाखें भी फोड़े गए. इन लोगों के सड़क पर जन्मदिन मनाने के कारण काफी देर तक ट्रैफिक जाम भी रहा.लेकिन इन लोगों ने किसी की भी परवाह नहीं की और अपनी धून में सवार रहे. लेकिन जब इस घटना के बारें में पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस ने इन लोगों पर कार्रवाई की और इनमें से कुछ युवकों पर मामला दर्ज किया और सार्वजनिक रूप से इनकी सड़क पर परेड निकाली और कान पकड़कर उठक-बैठक भी करवाई.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @VistaarNews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: 50 एसयूवी सड़क पर खड़ी करके मनाया जन्मदिन, जमकर काटा बवाल, पुलिस ने किया मामला दर्ज, लखनऊ की घटना का वीडियो आया सामने
सड़क पर जन्मदिन मनाने वाले युवकों पर कार्रवाई
छत्तीसगढ़ | बिलासपुर में सड़क पर बर्थडे मनाने वालों को पुलिस ने सिखाया सबक, 10 युवकों के खिलाफ हुई कार्रवाई#Chhattisgarh #CGNews #Bilaspur #Birthday pic.twitter.com/lGvpY1YRIE
— Vistaar News (@VistaarNews) August 9, 2025
पुलिस ने की कार्रवाई
सकरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी 10 युवकों को गिरफ्तार कर थाने लाया. यह घटना उसलापुर के गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने हुई, जहां रात में युवक सड़क के बीच बुलेट पर केक रखकर जन्मदिन मना रहे थे. इस दौरान वे शोरगुल करते हुए वीडियो भी शूट कर रहे थे.
गाड़ियां की जब्त
पुलिस ने जश्न में इस्तेमाल बुलेट मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया. जांच के बाद आरोपियों पर बीएनएस की धारा 126(2), 285 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया. साथ ही उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2025 08:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

