देश

Ayodhya Shocker: रामनगरी में रिश्ते हुए शर्मसार; रात के अंधेरे में बुजुर्ग महिला को सड़क किनारे छोड़कर फरार हुए परिजन

रामनगरी अयोध्या से एक ऐसा दर्दनाक मामला सामने आया है जिसने संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक बुजुर्ग महिला को उनके परिजन देर किशन दासपुर क्षेत्र में सड़क किनारे छोड़कर चुपचाप फरार हो गए. यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

Ayodhya Shocker: रामनगरी में रिश्ते हुए शर्मसार; रात के अंधेरे में बुजुर्ग महिला को सड़क किनारे छोड़कर फरार हुए परिजन
रात के अंधेरे में बुजुर्ग महिला को छोड़कर गए परिजन | X

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या से एक ऐसा दर्दनाक मामला सामने आया है जिसने संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक बुजुर्ग महिला को उनके परिजन देर किशन दासपुर क्षेत्र में सड़क किनारे छोड़कर चुपचाप फरार हो गए. यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना के सीसीटीवी फुटेज में दो लोग बुजुर्ग महिला को सुनसान रास्ते पर छोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. साथ ही एक अन्य महिला भी पास में मौजूद हैं. फिलहाल पुलिस इन फुटेज के आधार पर महिला की पहचान करने और उनके परिजनों का पता लगाने में जुटी है.

बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. अफसोस की बात यह है कि महिला इतनी अस्वस्थ हैं कि वे अपना नाम या पता तक नहीं बता पा रहीं. ऐसे में पुलिस के लिए भी उनकी पहचान कर पाना एक चुनौती बन गया है.

CCTV में कैद हुई बेरुखी, पहचान में जुटी पुलिस

रामनगरी अयोध्या, जहां भगवान राम की करुणा और मर्यादा की मिसाल दी जाती है, वहीं इस तरह की घटना इंसानियत को शर्मसार कर देती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2025 09:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).