क्रिकेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Prediction: अहम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा भारत, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

भारत ने अपने पिछले मुकाबलों में संतुलित प्रदर्शन किया है. बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और तिलक वर्मा शानदार लय में नजर आ रहे हैं. वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल टीम को गहराई देते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह डेथ ओवर्स में घातक साबित हो सकते हैं.

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Prediction: अहम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा भारत, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 43rd Match Winner Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मुकाबला आज यानी 22 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-1 का अहम मुकाबला है, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Pitch Report: सुपर 8 के अहम मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का होगा जलवा या दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज बरपाएंगे कहर? यहां जानें पिच रिपोर्ट

भारत ने अपने पिछले मुकाबलों में संतुलित प्रदर्शन किया है. बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और तिलक वर्मा शानदार लय में नजर आ रहे हैं. वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल टीम को गहराई देते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह डेथ ओवर्स में घातक साबित हो सकते हैं.

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम एडेन मार्करम की कप्तानी में मजबूत दिख रही है. क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर जैसे अनुभवी बल्लेबाज किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया और केशव महाराज टीम की ताकत हैं.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs SA T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2006 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 35 मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 21 मुकाबले अपने किए हैं. वहीं, 13 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली है. इस बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों की पिछली सात भिड़ंत में से छह मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली है. घरेलू परिस्थितियों में भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा है, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका ने भी कड़ी चुनौती दी है.

ये टीम मार सकती है बाजी (IND vs SA Match Winner Prediction)

मौजूदा फॉर्म, टीम संतुलन और घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए भारत का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर ओस का असर भी अहम भूमिका निभा सकता है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम को फायदा मिल सकता है. हालांकि दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाजी आक्रमण भारत के बल्लेबाजों को चुनौती दे सकता है. अगर सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन अच्छी शुरुआत दिलाते हैं तो भारत मजबूत स्थिति में रहेगा. वहीं अगर रबाडा और नॉर्खिया शुरुआती विकेट निकाल लेते हैं तो मैच रोमांचक हो सकता है.

भारत की जीत की संभावना: 60%

दक्षिण अफ्रीका की जीत की संभावना: 40%

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs SA 43rd Match Playing Prediction)

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

 

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2026 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).