अयोध्या विवाद: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 2 अगस्त को होगी अगली सुनवाई- मध्यस्थता कमेटी 31 जुलाई तक देगी रिपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या जमीन विवाद मामले में मध्यस्थता कमेटी ने अपनी प्रगति रिपोर्ट दाखिल कर दी है. सभी पक्षों से हुई बातचीत के आधार पर इस रिपोर्ट को तैयार किया गया है. सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने मध्यस्थता कमेटी को 31 जुलाई तक का समय दिया है.
सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या जमीन विवाद मामले में मध्यस्थता कमेटी ने अपनी प्रगति रिपोर्ट दाखिल कर दी है. सभी पक्षों से हुई बातचीत के आधार पर इस रिपोर्ट को तैयार किया गया है. सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने मध्यस्थता कमेटी को 31 जुलाई तक का समय दिया है. कोर्ट ने मध्यस्थता की प्रगति पर अध्ययन के बाद यह फैसला लिया है.
मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने आठ मार्च को मध्यस्थों की एक समिति गठित की थी, जिसके अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एफ.एम. खलीफुल्ला हैं. शीर्ष अदालत ने आदेश दिया था कि मध्यस्थता फैजाबाद में एक सप्ताह में शुरू हो जाएगी और समिति अपनी रिपोर्ट चार सप्ताह में दाखिल करेगी.
Ayodhya land dispute case: Justice Kalifulla, chairman of mediation committee submits report in Supreme court. CJI says, "We now fix the date of hearing on August 2nd. We request the mediation committee to inform the outcome of the proceedings as of July 31st." pic.twitter.com/fSdvCc47mr
— ANI (@ANI) July 18, 2019
समिति ने सात मई को सील बंद दस्तावेजों में अंतरिम रिपोर्ट सौंपी थी जिसके बाद समिति के आग्रह पर सर्वोच्च न्यायालय ने उसे कोई मैत्रीपूर्ण समाधान निकालने के लिए 15 अगस्त तक का समय दिया था. इसके बाद 11 जुलाई को संविधान पीठ ने मध्यस्थता समिति से 18 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2019 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

