Awadhesh Prasad on BJP: किसानों और गरीबों के साथ धोखा कर रही भाजपा सरकार; अवधेश प्रसाद
उत्तर प्रदेश के फैजाबाद (अयोध्या) से सपा सांसद अवधेश प्रसाद गुरुवार को वाराणसी पहुंचे. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया. सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "भाजपा ने कहा था किसानों की आय दो दोगुनी की जाएगी, लेकिन वह कुछ नहीं कर पाई. भाजपा के राज में सब लोग परेशान हैं. सबसे ज्यादा परेशानी गरीब जनता और किसानों को उठानी पड़ रही है.
वाराणसी, 18 सितंबर : उत्तर प्रदेश के फैजाबाद (अयोध्या) से सपा सांसद अवधेश प्रसाद गुरुवार को वाराणसी पहुंचे. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया. सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "भाजपा ने कहा था किसानों की आय दो दोगुनी की जाएगी, लेकिन वह कुछ नहीं कर पाई. भाजपा के राज में सब लोग परेशान हैं. सबसे ज्यादा परेशानी गरीब जनता और किसानों को उठानी पड़ रही है. भाजपा वादा पूरा नहीं करती है."
उन्होंने कहा कि इस राज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को ज्यादा परेशान किया जा रहा है. लोगों के घरों में बुलडोजर चलाकर भी परेशान किया जा रहा है. जनता इसका जवाब देगी. वोट चोरी सांसद ने कहा, "अगर लोकसभा चुनाव के दौरान वोटों की धांधली न हुई होती तो आज हमारे 6-7 सांसद और जीत जाते. धांधली की वजह से हम लोग चुनाव हार गए हैं. इंडिया गठबंधन के नेता और अखिलेश यादव लगातार वोट चोरी रोकने में लगे हुए हैं. लगातार हमारे नेता अखिलेश यादव संघर्ष कर रहे हैं." यह भी पढ़ें : Ahmedabad Plane Crash: फ्यूल स्विच में खराबी के कारण हुआ था प्लेन क्रैश? पीड़ित परिवारों ने Boeing और Honeywell पर US कोर्ट में किया केस
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जानबूझ कर पाकिस्तान के साथ मैच खेलवाया. मैच खेलने का मन भारतीय खिलाड़ियों का नहीं था, लेकिन खेलवाया गया. इसीलिए हमारे खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ न मिलाकर सबको बता दिया. अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा किसी की नहीं है, भाजपा की सरकार में सब लोग परेशान हैं. जनता इनको आने वाले समय में जवाब देगी.
सांसद ने कहा कि वोट चोरी फैजाबाद जनपद के मिल्कीपुर उपचुनाव से भी हुई थी. इस सीट पर वह लगातार जीतते आ रहे थे. जब वह सांसद बने, तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके बेटे को प्रत्याशी बनाया, लेकिन सरकार ने वोट चोरी नहीं बल्कि डकैती कर उन्हें हरवा दिया. वोट चोरी को लेकर कई बार अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा, लेकिन उसके बाद भी चुनाव आयोग ने तो कोई संज्ञान लिया और न ही कोई जवाब दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2025 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

