देश

Atiq Ahmed's Son Encounter: अतीक अहमद का बेटा असद मुठभेड़ में ढेर, एनकाउंटर स्थल का VIDEO आया सामने

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एक टीम ने गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद असद को शूटर गुलाम के साथ झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया. दोनों के सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था.

Atiq Ahmed's Son Encounter: अतीक अहमद का बेटा असद मुठभेड़ में ढेर, एनकाउंटर स्थल का VIDEO आया सामने
Atiq Ahmed's Son Encounter (Photo Credit: Twitter)

झांसी (उत्तर प्रदेश), 13 अप्रैल: स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एक टीम ने गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद असद को शूटर गुलाम के साथ झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया. दोनों के सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था. पुलिस उपाधीक्षक (एसपी) नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने झांसी में मुठभेड़ को अंजाम दिया.

देखें वीडियो:

पुलिस ने कहा कि दोनों मृतकों के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं. असद 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज में उमेश पाल पर फायरिंग करते हुए कैमरे में कैद हुआ था. मुठभेड़ उस दिन हुई जब अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज की अदालत में पेश किया जा रहा है. यह भी पढ़ें:

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2023 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).