महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसाः श्रद्धालुओं से खचाखच भरी नाव नर्मदा नदी में पलटी, 6 डूबे, कई लापता
महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि नर्मदा नदी में लोगों से खचाखच भरी एक नाव पलट गई है. घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है. खबरों के मुताबिक यह हादसा नाव पर ज्यादा लोगों के सवार हो जाने से नाव का संतुलन बिगड़ने से हुआ है.
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नंदूरबार (Nandurbar) जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि नर्मदा नदी (Narmada River) में श्रद्धालुओं से खचाखच भरी एक नाव पलट गई है. घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है. खबरों के मुताबिक यह हादसा नाव पर ज्यादा लोगों के सवार हो जाने से वजन बढ़ने से हुआ है. फिलहाल राहत बचाव कार्य जारी है. हादसे में अब तक छह लोगों की मौत होने की सूचना है. जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे है.
जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान नाव पर 60 से ज्यादा लोग सवार थे. सभी मकर सक्रांति के अवसर पर जल पूजन के लिए नदी के दूसरी ओर गए हुए थे. लेकिन नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार होने के कारण बीच नदी में नाव पलट गई. हादसे के बाद नाव में सवार अधिकतर लोगो ने खुद तैर कर अपनी जान बचाई.
हादसे के तुरंत बाद गांव वाले पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे और 39 लोगों को निकालने में कामयाब रहे. अब तक मिल रही सूचना के अनुसार मृतकों में तीन लड़के व दो महिलाएं शामिल हैं. जिस जगह नाव डूबी वहां नदी की गहराई काफी ज्यादा है.
Maharashtra: Six people died after a boat capsized in Narmada river in Nandurbar district today. More details awaited. pic.twitter.com/wfv5PzVFVf
— ANI (@ANI) January 15, 2019
एक अधिकारी ने बताया कि अब तक कुल 36 लोगों को बचाया गया है और उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक उत्तर महाराष्ट्र के आदिवासी बहुल जिला में नदी तट पर स्थित गांवों के निवासी है. अधिकारी ने बताया कि बचाव कार्य चल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2019 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

