IED Blast: पश्चिम अफ्रीका (West Africa) के बुर्किना फासो (Burkina Faso) इलाके में हुए आईईडी विस्फोट में 35 लोगों की मौत हो गई है. इस धमाके में 37 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. एएफपी न्यूज एजेंसी ने ये जानकारी दी है. एएफपी के हवाले से बताया कि पश्चिम अफ्रीका के बुर्किना फासो में नागरिकों की मौत तब हुई जब काफिले में एक वाहन ने इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) को टक्कर मार दी.
गवर्नर रोडोलफे सोरघो ने एक बयान में कहा, "नागरिकों को ले जा रहे वाहनों में से एक ने एक IED को टक्कर मार दी. धमाके में 35 लोगों की मौत हो गई है और 37 नागरिक घायल हैं." उन्होंने कहा कि जा रहे काफिले को सेना ने बचा लिया और यह घटना जिबो और बोरजंगा के बीच हुई है.
पश्चिम अफ्रीका के बुर्किना फासो में IED विस्फोट में कम से कम 35 नागरिकों की मृत्यु की आशंका है: समाचार एजेंसी AFP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2022













QuickLY